Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

युद्ध नशों विरुद्ध के तहत फरीदकोट पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नशा तस्करों द्वारा किए गए अवैध कब्जों वाले मकान गिराए गए

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Faridkot
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोटकपूरा , 15 Mar 2025

Last updated on: Mar 15, 2025, 16:45 IST

पंजाब सरकार द्वारा "युद्ध नशों विरुद्ध" मुहिम के तहत नशे और नशे के व्यापार में लगे लोगों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी है। सरकार ने जनसहयोग के साथ नशे के खात्मे तक इस लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया है। इसी अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फरीदकोट पुलिस, उपमंडल मजिस्ट्रेट कोटकपूरा और कार्य साधक अधिकारी नगर कौंसिल कोटकपूरा द्वारा कोटकपूरा शहर में अवैध कब्जों और नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की गई।

एस.एस.पी. डॉ. प्रज्ञा जैन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन कब्जाधारियों में कई कुख्यात नशा तस्कर शामिल हैं, जो नशा तस्करी के धंधे से जुड़े हुए थे। उनके संबंध में विवरण इस प्रकार है:

1. अल्ला रक्खा पुत्र प्रीत राम, निवासी इंदिरा कॉलोनी, कोटकपूरा

1) मुकदमा नंबर 102, दिनांक 06.05.2010, धारा 307, 34 आईपीसी, थाना सिटी कोटकपूरा

2) मुकदमा नंबर 50, दिनांक 28.03.2019, धारा 379 आईपीसी, थाना सिटी कोटकपूरा

3) मुकदमा नंबर 36, दिनांक 02.03.2021, धारा 21(बी)/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना सिटी कोटकपूरा

2. लज्जा पत्नी सिकंदर, निवासी इंदिरा कॉलोनी, टिब्बा बस्ती, कोटकपूरा

1) मुकदमा नंबर 108, दिनांक 04.07.2019, धारा 452, 354, 324, 506 आईपीसी, थाना सिटी कोटकपूरा

2) मुकदमा नंबर 143, दिनांक 12.07.2022, धारा 21(बी)/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना सिटी कोटकपूरा

3) मुकदमा नंबर 146, दिनांक 13.07.2022, धारा 341, 323, 324, 34 आईपीसी, थाना सिटी कोटकपूरा

4) मुकदमा नंबर 156, दिनांक 25.07.2024, धारा 126(2), 115(2), 190 बी.एन.एस., थाना सिटी कोटकपूरा

3. निशा रानी पत्नी राजन, निवासी इंदिरा कॉलोनी, टिब्बा बस्ती, कोटकपूरा

1) मुकदमा नंबर 25, दिनांक 08.02.2025, धारा 21(बी), 61, 85 एन.डी.पी.एस. एक्ट

4. सोना देवी पत्नी बब्बल राम, निवासी मोहल्ला छज्जघर, टिब्बा बस्ती, कोटकपूरा

1) मुकदमा नंबर 37, दिनांक 23.02.2025, धारा 21(बी)/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना सिटी कोटकपूरा

फरीदकोट एस.एस.पी. डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत चल रहे "युद्ध नशों विरुद्ध" मुहिम और डी.जी.पी. पंजाब श्री गौरव यादव के मार्गदर्शन में फरीदकोट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले दो हफ्तों में फरीदकोट पुलिस ने 189 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 21 बड़े तस्कर शामिल हैं। 

इसके अलावा, पिछले 7 महीनों में नशा तस्करों की करीब 4 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। एस.डी.एम. कोटकपूरा श्री वरिंदर सिंह ने बताया कि यह जगह नगर परिषद की थी, जिस पर इन लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। कार्य साधक अधिकारी द्वारा इन्हें दो बार नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा जगह खाली न करने के कारण प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।

इस मौके पर कोटकपूरा के निवासियों ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और जिला प्रशासन व पुलिस के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई सराहनीय है। इस अवसर पर लोगों ने "पंजाब सरकार जिंदाबाद" के नारे भी लगाए।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर जनता को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नशे के शिकार लोगों का इलाज करवाकर उनके पुनर्वास में पूरी सहायता की जाएगी।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD