Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

भगवंत सिंह मान तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए

होला मोहल्ला की शुभकामनाएं

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Hola Mohalla, Takht Sri Kesgarh Sahib, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 14 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 18:31 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में मत्था टेका और होला मोहल्ला के पावन पर्व पर लोगों को हार्दिक बधाई दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हमें पवित्र होला मोहल्ला त्योहार से जुड़ी समृद्ध विरासत की याद दिलाता है, जो दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की महान विचारधारा और सिख संगत में चढ़दी कला की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महान सिख गुरुओं द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना से कार्य कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जो 'समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता' की जीवंत मिसाल होने के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए परमात्मा के आगे अरदास की और उम्मीद जताई कि राज्य में हर दिन सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे की भावनाएं और मजबूत होती रहेंगी। उन्होंने कामना की कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस त्योहार में शामिल होना उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव है, जो आमतौर पर पंजाबियों और विशेष रूप से सिख समुदाय की वीरता की भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पवित्र स्थल श्री आनंदपुर साहिब में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसकी स्थापना नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी ने वर्ष 1665 में की थी। 

महान गुरु ने मानव गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उन्होंने आगे कहा कि यह पवित्र स्थल खालसा पंथ की जन्मस्थली भी है, क्योंकि 1699 में दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने बैसाखी के ऐतिहासिक दिन इसी पवित्र धरती पर खालसा पंथ की नींव रखी थी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पवित्र धरती हमेशा पंजाबियों को अत्याचार, अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती रही है, साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को मजबूत करती आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्योहार के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि पर विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि वे पूरी श्रद्धा और भक्ति से दर्शन कर सकें। भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे इस पवित्र त्योहार को जाति, रंग, नस्ल और धर्म से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं, जिससे धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक सहिष्णुता की मिसाल कायम हो सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस पवित्र शहर में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यहां जल्द ही एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल और स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा तथा अन्य बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के क्षेत्र को एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कुलदीप सिंह धालीवाल, हरदीप सिंह मुंडियां और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Hola Mohalla , Takht Sri Kesgarh Sahib , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD