Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मिशन सैफरन पहल के तहत पूर्वोत्तर भारत का अगला केसर केंद्र बनेगा

डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेक्टर के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी, पूर्वोत्तर के परिवर्तनकारी विकास पर प्रकाश डाला

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Mission Saffron, Northeast India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 15:20 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि मिशन सैफरन पहल ने 2021 से सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में केसर की खेती का विस्तार किया है। 

अब मेनचुखा (अरुणाचल प्रदेश) और युकसोम (सिक्किम) में केसर की खेती बड़े पैमाने पर चल रही है। नागालैंड और मणिपुर राज्यों में भी केसर की खेती का विस्तार करने की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्वोत्तर भारत जम्मू-कश्मीर के पंपोर के बाद अगला केसर उत्पादन केंद्र बनकर उभरेगा। 

यह परियोजना बंजर भूमि को खेती के लिए उपयोग में लाने के लिए बनाई गई है। केसर की खेती परियोजना मौजूदा फसलों को नुकसान पहुंचाए बिना कृषि दक्षता में सुधार लाती है। शिलांग में उत्तर पूर्वी प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं प्रसार केंद्र (नेक्टर) के नए स्थायी परिसर की आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के पूर्वोत्तर राज्यों को अगला केसर उत्पादन केंद्र बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र में तेजी से हो रहे परिवर्तन से तकनीकी और कृषि उन्नति के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने पिछले दशक में हुए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और तकनीकी प्रगति की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि इस क्षेत्र में सड़क, रेलवे और हवाई परिवहन जैसी अवसंरचनात्मक सुविधाएं स्थापित करके दूरदराज के क्षेत्रों में परिवहन संपर्क में उल्लेखनीय सुधार किया गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "पूर्वोत्तर का विकास प्रधानमंत्री श्री मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। अगर आप 2014 से पहले की स्थिति और आज की स्थिति की तुलना करें, तो बदलाव स्पष्ट है। पूर्वोत्तर, जो कभी कनेक्टिविटी की समस्या से ग्रस्त था, अब मजबूत बुनियादी ढांचे का दावा करता है, जिससे आर्थिक विकास और वैज्ञानिक उन्नति संभव हो रही है।"

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्थान नेक्टर की स्थापना 2014 में हुई थी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इसका विकास क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लैवेंडर की खेती की तर्ज पर पूर्वोत्तर में केसर की खेती को बढ़ावा देने, 'स्वामित्व' कार्यक्रम के तहत भूमि मानचित्रण के लिए ड्रोन तकनीक और बांस और शहद उत्पादन में प्रगति सहित नेक्टर की पहलों की सराहना की।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि नेक्टर प्रौद्योगिकी के उपयोग और तैनाती में अंतिम-स्तरीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। न्यू शिलांग में नव नियोजित स्थायी परिसर उत्कृष्टता के एक सहयोगी केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के प्रदर्शन की सुविधा प्रदान करेगा। 

नेक्टर स्वदेशी तकनीकी समाधानों को एकीकृत करके सामाजिक-आर्थिक अंतराल को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित हो रहा है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नेक्टर की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए संस्थान से वैज्ञानिक अनुसंधान और इसके अनुप्रयोग में एक विशेष पहचान बनाने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा, "पूरे भारत में मान्यता प्राप्त करने के लिए, नेक्टर को एक समर्पित डोमेन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जिस प्रकार आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों ने विशेषज्ञता विकसित की है, उसी प्रकार नेक्टर को भी विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में काम करना चाहिए।"

भारत की विकास गाथा में इस क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में पूर्वोत्तर एक प्रमुख चालक होगा। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, मूल्य संवर्धन पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों से आना चाहिए, जिनका पहले कम उपयोग किया गया था। 

यह भारत के विकास का अगला चरण है।" कार्यक्रम के समापन पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे से संबंधित सुधारों के माध्यम से पूर्वोत्तर को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह क्षेत्र भारत के विकास पथ पर देश के बाकी हिस्सों के बराबर खड़ा हो।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Mission Saffron , Northeast India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD