हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के महापौर/प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है तथा चुनाव परिणाम जारी किये जा" /> हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा ने राज्य भर में कई मेयर, प्रधान पदों पर जीत हासिल की
Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा ने राज्य भर में कई मेयर, प्रधान पदों पर जीत हासिल की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 12:34 IST

हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के महापौर/प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है तथा चुनाव परिणाम जारी किये जा चुके हैं। सभी सम्बन्धित नगर निकायों  में विजेता प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुने जाने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है।

ये रहे नगर निगमों में महापौर (मेयर) पद के चुनाव परिणाम : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह

नगर निगम, मानेसर में महापौर (मेयर) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी डा. इंद्रजीत यादव विजेता रहे। यहां भाजपा प्रत्याशी श्री सुंदर लाल दूसरे स्थान पर रहे। डा. इंद्रजीत यादव को 26,393 वोट तथा श्री सुंदर लाल को 24,100 वोट मिले।

नगर निगम गुरूग्राम में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राज रानी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती सीमा पाहुजा को 1,79,485 वोटों से हराया। श्रीमती राज रानी को 2,70,781 वोट तथा श्रीमती सीमा पाहुजा को 91,296 वोट मिले।

नगर निगम फरीदाबाद में महापौर (मेयर) पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण जोशी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती लता रानी को 3,16,852 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट जबकि श्रीमती लता रानी को 1,00,075 वोट मिले।

नगर निगम हिसार में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री प्रवीन पोपली विजेता रहे। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री कृष्ण टीटू सिंगला को 64,456 वोटों से हराया। श्री प्रवीण पोपली को 96,329 वोट तथा श्री कृष्ण टीटू सिंगला को 31,873 वोट मिले।

नगर निगम रोहतक में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री राम अवतार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सूरजमल किलोई को 45,198 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्री राम अवतार को 1,02,269 वोट तथा श्री सुरजमल किलोई को 57,071 वोट मिले।

नगर निगम करनाल में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेणु बाला गुप्ता ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मनोज वधवा को 25,359 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती रेणु बाला गुप्ता को 83,630 वोट तथा श्री मनोज वधवा को 58,271 वोट प्राप्त हुए।

नगर निगम यमुनानगर में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमन बहमनी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती किरणा देवी को 73,319 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती सुमन बहमनी को 1,26,749 वोट तथा श्रीमती किरणा देवी को 53,430 वोट मिले।

नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कोमल सैनी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती सविता संजय गर्ग को 1,23,170 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती कोमल सैनी को 1,62,075 वोट तथा श्रीमती सविता संजय गर्ग को 38,905 वोट मिले।

नगर निगम सोनीपत एवं नगर निगम अम्बाला में महापौर (मेयर) पद के उप चुनाव का परिणाम

नगर निगम अम्बाला में महापौर (मेयर) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती अमीशा चावला को 20,487 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा को 40,620 वोट तथा श्रीमती अमीषा चावला को 20,133 वोट मिले।

इसी प्रकार नगर निगम सोनीपत में महापौर (मेयर) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री राजीव जैन विजेता रहे। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री कमल दीवान को 34,749 वोटों से हराया। श्री राजीव जैन को 57,858 वोट तथा श्री कमल दीवान को 23,109 वोट प्राप्त हुए।

ये रहे नगर परिषदों में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के चुनाव परिणाम : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह

नगर परिषद अम्बाला सदर में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती स्वर्ण कौर ने 26,923 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मनदीप कौर बब्याल रहीं। श्रीमती स्वर्ण कौर को 58,891 तथा श्रीमती मनदीप कौर बब्याल को 31,968 वोट हासिल हुए।

नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण ठाकरिया ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती राजरानी सुधीर चौधरी को 1,891 वोटरों से हराया। श्रीमती प्रवीन ठाकरिया को 12,356 वोट तथा श्रीमती राजरानी सुधीर चौधरी को 10,465 वोट मिले।

नगर परिषद थानेसर में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माफी देवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता कुमारी को 32,577 वोटों से हराकर जीत हासिल की। श्रीमती माफी देवी को 47,828 वोट तथा श्रीमती सुनीता कुमारी को 15,251 वोट प्राप्त हुए।

नगर परिषद सिरसा में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री शान्ति स्वरूप ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती जसविन्द्र कौर को 12,379 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्री शान्ति स्वरूप को 41,061 वोट तथा श्री जसविन्द्र कौर को 28,682 वोट मिले।

नगर परिषद सोहना में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रीती विजेता रही। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती ललिता को 4,504 वोटों से हराया। श्रीमती प्रीती को 11,191 वोट तथा श्रीमती ललिता को 6,687 वोट मिले।

ये रहे नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के चुनाव परिणाम : राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह

नगर पालिका बराड़ा (अम्बाला) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय श्री रजत ने भाजपा के श्री हरजिन्द्र सिंह को 1,993 वोटों से हराया। श्री रजत को 6,307 वोट और श्री हरजिन्द्र सिंह को 4,314 वोट मिले।

नगर पालिका बवानी खेड़ा (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री सुंदर शर्मा ने 1,385 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। श्री सुंदर शर्मा को 5,202 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी श्री पंकज को 3,817 वोट मिले।

नगर पालिका सिवानी (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती वंदना केडिया ने 1,251 वोटों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती अनु लोहिया को हराया। श्रीमती वंदना केडिया ने 5,277 तथा श्रीमती अनु लोहिया ने 4,026 वोट हासिल किये।

नगर पालिका लौहारू (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री प्रदीप कुमार 43 वोटों के अंतर से विजेता रहे। श्री प्रदीप कुमार को 1,459 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी श्री रामभगत को 1,416 वोट मिले।

नगर पालिका जाखल मंडी (फतेहाबाद) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री विकास कुमार विजेता रहे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र मितल रहे। श्री विकास कुमार को 4,571 और श्री सुरेन्द्र मितल को 3,252 वोट मिले।

नगर पालिका फर्रूखनगर (गुरूग्राम) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री बीरबल सैनी ने 3,364 मत हासिल करके विजय रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी श्री धर्मेंद्र कुमार (2,207 वोट) को 1,157 वोटों से हराया।

नगर पलिका नारनौंद (हिसार) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री शमशेर सिंह उर्फ कुक्कन विजेता रहे जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री कुलदीप गौतम रहे। शमशेर सिंह को 4,639 और श्री कुलदीप गौतम को 4,161 वोट प्राप्त हुए।

नगर पालिका बेरी (झज्जर) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री देवेन्द्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी श्री अजीत कादियान को 1,342 मतों के अन्तर से हराया। श्री देवेन्द्र सिंह को 4,505 तथा श्री अजीत कादियान को 3,163 वोट मिले।

नगर पालिका जुलाना (जीन्द) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री संजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी श्री जोगिन्द्र को 671 वोटों के अन्तर से हराया। श्री संजय कुमार ने 3,771 तथा श्री जोगिन्द्र ने 3,100 मत प्राप्त किये।

नगर पालिका सीवन (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती हेमलता विजेता रही जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शैली मुंजाल रही। श्रीमती हेमलता को 3,594 तथा श्रीमती शैली मुंजाल को 3,331 वोट मिले।

नगर पालिका पूंडरी (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती बबली गोस्वामी ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती गुडडी देवी को 1,329 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। श्रीमती बबली गोस्वामी को 4,827 और श्रीमती गुडडी देवी को 3,498 मत प्राप्त हुए।

नगर पालिका कलायत (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री अंकित जैलदार विजेता रहे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी श्री मैनपाल रहे। श्री अंकित जैलदार को 5,824 तथा श्री मैनपाल को 2,862 वोट मिले।

नगर पालिका नीलोखेड़ी (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सनमीत कौर ने निर्दलीय प्रत्याशी श्री प्रेम कुमार को 1,412 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। श्रीमती सनमीत कौर को 4,983 और श्री प्रेम कुमार का 3,571 वोट मिले।

नगर पालिका इंद्री (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री राकेश कुमार 4,863 वोट लेकर विजेता रहे तथा भाजपा के उम्मीदवार श्री जसपाल 3,911 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। 

नगर पालिका अटेली मंडी (महेन्द्रगढ़) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री संजय कुमार विजेता रहे। उन्होंने निर्दलीय श्री भूपेश कुमार को 456 वोटों के अंतर से हराया। श्री संजय कुमार को 2,351 तथा श्री भूपेश कुमार को 1,895 वोट मिले।

नगर पालिका कनीना (महेन्द्रगढ़) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रिम्पी कुमारी 3,138 मत प्राप्त करके विजेता रही जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सुमन चौधरी दूसरे स्थान पर रही उन्हें 2,572 मत प्राप्त हुए।

नगर पालिका तावडू (गुरूग्राम) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सुनीता सोनी 117 वोटों के अंतर से विजेता रही। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती पायल सोनी रही। श्रीमती सुनीता सोनी को 3,257 और श्रीमती पायल सोनी को 3,140 वोट मिले।

नगर पालिका हथीन (पलवल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेणु लता ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती आभा को 1,263 वोटों के अंतर से हराया। श्रीमती रेणु लता को 4,108 वोट तथा श्रीमती आभा को 2,845 वोट मिले।

नगर पालिका कलानौर (रोहतक) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती निर्मला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सोनिया को 5,945 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। श्रीमती निर्मला देवी को 9,339 तथा श्रीमती सोनिया को 3,394 वोट मिले।

नगर पालिका खरखौदा (सोनीपत) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री हीरा लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी श्री मैक्सीन को 4,425 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्री हीरा लाल को 7,935 तथा श्री मैक्सीन को 3,510 वोट मिले।

नगर पालिका रादौर (यमुनानगर) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री रजनीश मेहता विजेता रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी श्री दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 546 मतों से हराया। श्री रजनीश मेहता को 3,659 तथा श्री दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 3,113 वोट मिले।

इसी प्रकार नगर पालिका असंध (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के उप-चुनाव पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुनीता रानी ने निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट सोनिया बोहत को 3,221 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती सुनीता रानी को 4,651 तथा एडवोकेट सोनिया बोहत को 1,430 वोट मिले।

नगर पालिका इस्माइलाबाद (कुरूक्षेत्र) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के लिए हुए उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मेघा बंसल ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती दीपशिखा को 311 वोटों से हराकर जीत हासिल की। श्रीमती मेघा बंसल को 2,766 तथा श्रीमती दीपशिखा को 2,455 वोट मिले।

 

 

Tags: Dhanpat Singh , Chief Election Commissioner Haryana , CEO Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD