Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होने वाला है : अनिल विज

देश की राष्ट्रपति और दिल्ली मुख्यमंत्री महिला है जो गर्व की बात, आज हरियाणा सरकार 35 श्रेष्ठ महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित कर रही है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 11:23 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज महिलाएं पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है उसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होने वाला है। श्री विज आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर खुखरैन भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और जीवन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को आज याद किया जाता है। आज सभी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। हमारे देश की राष्ट्रपति और दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला है जो गर्व की बात है। आज हरियाणा सरकार 35 श्रेष्ठ महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित कर रही है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए हैं। हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने का फैसला किया है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी ने अपने जीवन में ज्ञान बांटा है और कई लोग आज उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। वह कृष्णा दीदी को अपने दिल की गहराईयों से श्रद्धांजलि देते हैं। आज हम कृष्णा दीदी की याद में यहां पर एकत्रित हुए हैं। कृष्णा दीदी से वह कई बार मिले और उन्होंने उनके चेहरे पर हमेशा शांति व खुशी का भाव देखा है, उनमें परमात्मा के गुण झलकते थे।  

देश में शांति का संदेश दे रहे ब्रह्माकुमारी केंद्र : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारी के हिंदुस्तान में पांच हजार से ज्यादा केंद्र है जो शांति और ज्ञान का संदेश रहे हैं। ज्ञान का दान देना हमारी प्रवृति में होना चाहिए। उन्होंने नदी का उदाहरण देते हुए बताया कि एक बार नदी का जल एक राही ने पिया तो कहा कि नदी तेरा जल बहुत मीठा है, तो नदी ने कहा कि मैनें बहुत दूर जाना है, तू सागर से जाकर पूछ। इसपर राही ने सागर से जाकर पूछा कि तेरा जल कड़वा और जनदी का जल मीठा क्यों है। इसपर सागर ने जवाब दिया कि नदी एक हाथ लेती है और दूसरे हाथ देती है, मगर मैं केवल लेता हूं देता कुछ नहीं, इसलिए मेरा जल कड़वा है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसलिए हमें अपना जीवन मीठा बनाने के लिए मानव सेवा के लिए कुछ करना चाहिए जैसा ब्रह्माकुमारी द्वारा किया जा रहा है।

याद उनकी मनाई जाती है जो अपने जीवन में दूसरों को रास्ता दिखाते हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कृष्णा दीदी को याद करते हुए कहा कि याद उन्हीं की मनाई जाती है जो अपना जीवन रहते अपने कार्यों, अपने चरणों के निशान बनाए। जो दूसरों के लिए रास्ता दिखाते रहे, ऐसे महापुरुषों की याद मनाई जाती है। वैसे कहा गया है “यज्ञ दृष्टम, तद नष्टम“ यानि जो कुछ भी नजर आता है वह सब एक न एक दिन नष्ट होना है। 

मनुष्य के लिए कोई न कोई आयु सीमा है और जो आया है वो जाएगा जरूर। मगर, जो जीवन मिला उसका एक मकसद है, जीवन मिला है आत्मा को परमात्मा में विलीन करने के लिए। जब तक मनुष्य को ठीक रास्ता नहीं मिलता वो सारी जिंदगी भटकता है और वह मकसद से दूर हो जाता है। यदि उसे ठीक रास्ता मिल जाता है तो उसके चेहरे पर शांति आती है। शांति पर परमात्मा का एकाधिकार है। यह कहीं और नहीं, कुछ करने से नहीं मिल सकती। यह शांति उसे मिलती है जिसने परमात्मा को समझ लिया व पहचान लिया हो।

हमें अपने मन को साधने एवं उसे नियंत्रित करने की जरूरत : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारा जो मन है हमें उसे साधने एवं नियंत्रित करने की आवश्यकता है। वह कई प्रकार के लोगों से मिलते हैं और सारा दिन लोगों के चेहरे पर अलग-अलग प्रकार की चिंताएं देखते हैं। आज मनुष्य लोभ, मोह व अहंकार में फंसा है, अगर उसने ठीक रास्ता अपना लिया तो वह उसे आगे ले जाता है। उन्होंने कहा आप परमात्मा को हर समय याद करें तो आपके सभी कार्य स्वयं ही पूर्ण होंगे। इसपर उन्होंने एक साधु और जिन्न की एक कहानी सुनाते हुए उदाहरण भी दिया।

एक जगह आस्था होगी तो हम भटकेंगे नहीं और हमारे कार्य पूर्ण होंगे : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुछ लोग भटक जाते हैं और जगह-जगह जाते हैं। इसपर उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एक बार एक साधु ध्यान लगाने के लिए बैठा तो वहां एक धोबी था जो कपड़े धो रहा था। इससे साधु ध्यान नहीं लगा पा रहा था, साधु और धोबी में बहस हुई और झगड़ा हो गया और धोबी ने साधु को पीट दिया। “साधु ने तब कहा हे राम, हे कृष्ण, हे हनुमान मुझे बचा लो, मगर साधु को कोई बचाने नहीं आया। इसपर साधु व्यथित हो गया और कहने लगा कि मैं इतना पूजा-पाठ करता हूं और जब आज मुझे मदद की जरूरत पड़ी तो कोई नहीं आया।

इसी बीच भगवान श्रीराम वहां प्रकट हुए और उन्होंने कहा साधु मैं आपकी मदद हेतु तुरंत आया था, मगर अगले ही पल आपने कृष्ण जी का नाम लिया तो वह लौट गए, इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी भी प्रकट हुए और उन्होंने भी साधु को यही बात कही कि वह मदद के लिए तो आए थे, मगर अगले ही पल आपने किसी और का नाम लिया तो वह चले गए”। मंत्री अनिल विज ने कहा कि कई लोग अलग-अलग जगहों पर आस्था रखते हैं तो फिर काम कोई नहीं आता, यदि हम एक में ही आस्था व श्रद्धा रखेंगे तो हमारे कार्य अवश्य पूर्ण होंगे।

जो रास्ता हमने तैयार कर लिया वह श्रेष्ठ है और इस रास्ते से ही हमें मोक्ष मिलेगा : अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि धर्म तीन शब्दों से बना है जिसका अर्थ है “ध से धारण करना, र से रास्ता और म से मोक्ष दिलाना”। कोई भी धर्म जिसमें यह तीनों चीजे है वह ठीक है। एक बार एक राजा ने अपने राज्य के बड़े साधु से दीक्षा मांगी और कहा कि वह नदी पार जाकर दीक्षा लेना चाहता है। इसपर साधु अगले दिन राजा को नदी पार ले जाना लगा तो राजा ने किश्ती छोटी बताते हुए जाने से इंकार कर दिया। अगले दिन फिर किश्ती मंगवाई तो राजा ने कहा यह किश्ती टेढ़ी है जो पलट जाएगी। 

अगले दिन साधु ने राजा को जबरन पकड़कर नदी पार ले गया और दीक्षा दिलाई। इसका अर्थ है कि जो रास्ता हमने तैयार कर लिया वह श्रेष्ठ है और इसी रास्ते से ही मोक्ष मिलेगा।उन्होंने कहा कि एक और उदाहरण बताते हुए उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने गीता में कहा कि “सजा उसे ही मिलती है जो काम करता है, तेरे को सजा इसलिए मिलती है कि तू मानता है मैं काम करता हूं, यदि तू माने ले कि मैं केवल तुछ प्राणी हूं तो सजा मैं भुगतूंगा और तेरे को कोई चिंता की जरूरत नहीं”।

वहीं कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी पंजाब जोन इंचार्ज प्रेम दीदी, उत्तरा दीदी के अलावा अम्बाला ब्रह्माकुमारी शांति धाम से आशा दीदी, रानी दीदी, नीति दीदी, जानकी दीदी, वीना दीदी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD