Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ

मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुजानपुर , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 09:07 IST

हमीरपुर जिला में चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला आज हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीहरा स्थित ऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया और शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। ऐतिहासिक चौगान मैदान से मुरली-मनोहर मंदिर तक सैकड़ों लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ किया। इनमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और हिम ईरा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। इससे पहले, सुजानपुर आगमन पर हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेले में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, साथ ही इससे आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है। 

इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, रणजीत वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Hamirpur , Sujanpur , Sujanpur Tihra , Sujanpur Holi Fair

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD