Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sujanpur, Hamirpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 18:33 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की लागत की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने करोट में 20.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने करोट ग्राम पंचायत में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सलघूण-घट्टा उठाऊ जल आपूर्ति योजना, 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के अतिरिक्त भवन एवं पुस्तकालय, 1.78 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजानपुर टिहरा में चिकित्सकों के लिए आवास, 1.42 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुजानपुर में पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए सरकारी आवास तथा 1.25 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंच में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 5.45 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड नंबर-4 डोली में सुजानपुर बस अड्डा, 8.37 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत भेरडज्ञ में बक्कर खड्ड से थलाम्बर गांव तक सम्पर्क मार्ग, 24 लाख रुपये की लागत से तहसील सुजानपुर के चबूतरा में विभिन्न गांवों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना तथा 2.67 करोड़ रुपये की लागत से नियुड़ से टिक्करी वाया धारली सम्पर्क मार्ग के शिलान्यास किए।

उन्होंने कहा कि ये विकासात्मक परियोजनाएं सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में मीलपत्थर साबित होंगी। विधायक कैप्टन राणजीत सिंह राणा ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sujanpur , Hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD