Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'Yudh Nashian Virudh' : 8 दिनों में 1000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार, 700 मामले दर्ज : अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य से नशे की लानत को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 08 Mar 2025

Last updated on: Mar 10, 2025, 13:01 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हाल ही में शुरू किए गए 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के दौरान 1000 से अधिक नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और राज्यभर में लगभग 700 मामले दर्ज किए गए हैं।

एस.ए.एस. नगर में जिला अधिकारियों के साथ इस अभियान के तहत हुई प्रगति और कार्रवाई की समीक्षा बैठक के दौरान, श्री अरोड़ा ने अब तक प्राप्त सकारात्मक नतीजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मात्र 8 दिनों में 50 किलो हेरोइन, 5 क्विंटल से अधिक भुक्की, 30 किलो अफीम और 22 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा तस्करों के पास केवल दो ही विकल्प हैं—या तो वे अपनी अवैध गतिविधियां बंद कर दें या फिर पंजाब छोड़ दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को नशे की बुरी लत से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने सभी सामाजिक-धार्मिक संगठनों, राजनीतिक दलों और गैर-सरकारी संगठनों से इस अभियान में शामिल होने और पंजाब की पवित्र भूमि को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है और इस चुनौतीपूर्ण लड़ाई को एकजुट प्रयासों से ही जीता जा सकता है।कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, "पंजाब सरकार ने नशे के आदी लोगों के पुनर्वास और उनका मरीजों की तरह इलाज करने के लिए एक कार्ययोजना भी तैयार की है। 

नशा मुक्ति केंद्रों और ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिकों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में वापस लौट सकें"।उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए युवाओं को नशे की दलदल में धकेल दिया था, लेकिन मौजूदा सरकार नशे के पैसों से बनाई गई संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।बैठक के दौरान, श्री अरोड़ा ने जिला अधिकारियों द्वारा नशे के उन्मूलन के लिए की जा रही कार्रवाइयों की गहन समीक्षा की।

इस बैठक में सांसद आनंदपुर साहिब मलविंदर सिंह कंग, विधायक कुलवंत सिंह और कुलजीत सिंह रंधावा, पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी सिंह आहलूवालिया, पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल, पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी, जिला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी. दीपक पारीक और विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। श्री अरोड़ा ने डीसी मोहाली को बैठक के दौरान मिले सभी सुझावों को लिखित रूप में सरकार को भेजने के निर्देश दिए, ताकि आगे नीति-निर्धारण के समय इन पर विचार किया जा सके।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD