Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने दिशा कमेटी की बैठक की

सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं प्रोग्रामों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Mar 2025

Last updated on: Mar 08, 2025, 11:32 IST

जालंधर से लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने जिला प्रशासकीय परिसर में जिला विकास तालमेल एवं मानिटरिंग समिति (दिशा) की बैठक की। बैठक के दौरान हलका विधायक परगट सिंह, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, अवतार सिंह जूनियर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा सदस्य ने अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एंव प्रोग्रामों को और अधिक गंभीरता के साथ जमीनी स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद एंव योग्य लोगों तक पहुंचाने में कोई कमी न छोड़ी जाए। श्री चन्नी ने अधिकारियों को पूरे हो चुके कार्यों के उपयोग प्रमाण पत्र 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के लिए भी कहा, ताकि एम.पी. लैड योजना के तहत और अधिक फंड जारी की जा सके।

एम.पी. लैड योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चल रहे कार्यों की गति को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लोकसभा सदस्य ने मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया, ताकि इस योजना का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने पीएम ग्राम सड़क योजना, पीएम आवास योजना, आदर्श ग्राम योजना आदि की भी समीक्षा की।

लोकसभा सदस्य ने विभागीय अधिकारियों को चल रही परियोजनाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास तालमेल एवं निगरानी समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD