Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एचपीयू शिमला ने विद्यार्थियों के लिए नशा विरोधी शपथ शुरू की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने नशा मुक्त परिसर पर जोर दिया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Himachal Pradesh University Shimla, HPU Shimla, Kewal Singh Pathania, Suresh Kumar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 06 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 18:05 IST

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नशामुक्ति शपथ पर हस्ताक्षर करना आवश्यक होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन नशे की बुराईयों के बारे में अभिभावकों को पत्र और ईमेल के माध्यम से जागरूक करेगा। यह बात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 35वीं कोर्ट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कही। 

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए उन्होंने सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कॉलेज स्तर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मामले के समाधान करने की तत्काल आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। बैठक के दौरान राज्यपाल ने वर्ष 2021-22 और 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के साथ-साथ वर्ष 2018-19 के वार्षिक खातों को मंजूरी दी। 

कोर्ट मीटिंग में कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अनुपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया जाए कि उनकी अनुपस्थिति से वह काफी असंतुष्ट हैं। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय कोर्ट की प्राथमिक जिम्मेदारी संस्थान के लिए व्यापक नीतियां और कार्यक्रम निर्धारित करना और विश्वविद्यालय के विकास और सुधार सुनिश्चित करने के लिए मानक तथा सुझाव प्रस्तावित करना है। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति, नशामुक्त हिमाचल, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण आधारित सतत विकास, डिजिटल शिक्षा और तकनीकी उन्नति, अनुसंधान एवं नवाचार तथा खेल और शारीरिक शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर गहनतापूर्वक विचार-विमर्श किया। 

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को समयबद्ध तरीके से वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने और वार्षिक लेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल ने सभी सदस्यों, संकायों और विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और नवाचार की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य केवल डिग्रियां प्रदान करना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसे नागरिकों का निर्माण करना होना चाहिए, जो समाज और राष्ट्र की सेवा करने में सक्षम हों। शिक्षा के माध्यम से हमें आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करना होगा।

इससे पूर्व, एचपीयू के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें अवगत करवाया कि पिछली बैठक में दिए गए सभी निर्देशों और सुझावों को क्रियान्वित कर लिया गया है। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों, नई पहलों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में लगभग आठ हजार छात्र, जबकि 1300 शोधार्थी (पीएचडी स्कॉलर्ज) अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्रोतों से लगभग 123 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाई है और शोध कार्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

बैठक में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक सुरेश कुमार ने अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए। रजिस्ट्रार डॉ. वीरेन्द्र शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, प्रो-वाइस-चांसलर प्रो. राजिन्द्र वर्मा और विश्वविद्यालय न्यायालय के अन्य सदस्य भी इस बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Himachal Pradesh University Shimla , HPU Shimla , Kewal Singh Pathania , Suresh Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD