Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राशन और तेल की सप्लाई समय पर सुनिश्चित करें अधिकारी - राजेश नागर

समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 12:54 IST

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने आज यहां विभाग के उच्च अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक ली। श्री नागर ने बैठक में अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को राशन तथा सरसों का तेल समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन डिपुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के कार्य में तेज़ी लाने के भी निर्देश दिए।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने कहा कि नए राशन डिपो अलॉट करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राशन डिपुओं पर नई पोस मशीनें लगाने का कार्य पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के माध्यम से करवाने हेतु टेंडर प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। इसे जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जाए।बैठक में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत फोर्टीफाइड आटे का वितरण फिर से आरम्भ करने के बारे में भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इससे गीली गेहूं भेजने के बारे में आने वाली शिकायतों पर भी अंकुश लगेगा।    

बैठक में पोटली स्कीम फिर से लागू करने पर विचार किया गया। इस स्कीम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं को इकट्ठा एक पोटली में वितरित करवाने के विषय पर विचार किया गया। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण और निदेशक राजेश जोगपाल सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD