Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रिश्वतखोरी के केस में भगौड़ा पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 05 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 12:20 IST

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू अपनी मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राजस्व क्षेत्र नवांशहर-1 में तैनात एक पटवारी विपन कुमार को गिरफ्तार किया है, जो रिश्वतखोरी के मुकदमे में तीन हफ्तों से फरार चल रहा था। इस केस में पटवारी के कारिंदे रामपाल को उसके (पटवारी) लिए 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया था।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकदमा एसबीएस नगर जिले के नवांशहर की नई आबादी क्षेत्र के एक निवासी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त पटवारी विपन कुमार ने उसके पैतृक घर का इन्तकाल दर्ज कराने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पटवारी के कहने के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पटवारी के एजेंट रामपाल को 2,000 रुपये अडवांस अदा कर दिए थे। जब बाकी रकम के लिए और दबाव बनाया गया, तब शिकायतकर्ता ने मदद के लिए विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की शुरुआती जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो ने 14 फरवरी, 2025 को जाल बिछाया और रामपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान पटवारी विपन कुमार गिरफ्तारी से बचते हुए मौके से भागने में सफल हो गया। 

तब से, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा उसके घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी, जिस कारण उसे अंततः गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, जालंधर रेंज में दोनों मुलजिमों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया हुआ है। गिरफ्तार किए गए पटवारी का अदालत की तरफ से एक दिन का पुलिस रिमांड दे दिया गया है और इस मामले की आगामी जांच जारी है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD