Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

पंजाब पुलिस ने पिता-पुत्र को अमृतसर से गिरफ्तार किया, बड़े स्तर पर चलाते थे नशे का कारोबार

1 लाख रुपये की ड्रग मनी और दो हथियार बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, Gurpreet Singh Bhullar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Mar 2025

Last updated on: Mar 04, 2025, 22:12 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार चल रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है, जो नशे के कारोबार में बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमोलक सिंह और उसके पुत्र महाबीर सिंह के रूप में हुई है, दोनों तरनतारन के गांव ठठा के निवासी हैं। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक फर्जी हथियार लाइसेंस, दो हथियार (एक .30 बोर पिस्टल, दो मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस, एक .306 सिंगल बैरल स्प्रिंगफील्ड राइफल और पांच जिंदा कारतूस) बरामद किए हैं। 

इसके अलावा, उनकी टोयोटा कोरोला कार भी जब्त कर ली गई है।यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 23, 271 और 29 तथा आईपीसी की धारा 212 और 216 के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 15 (20/01/2024) में दोनों आरोपियों के नामजद होने के एक साल से अधिक समय बाद अंजाम दी गई है। 

गौरतलब है कि इस मामले में सात अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो सगे भाई मनजीत सिंह उर्फ मन्ना और लवजीत सिंह उर्फ लव उर्फ लाभ शामिल हैं, जिन्हें भी नशे के कारोबार में बड़े स्तर पर सक्रिय माना जाता था। इनकी गिरफ्तारी 3 किलोग्राम हेरोइन, 5 लाख रुपये की ड्रग मनी और अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहनों के साथ हुई थी।

जिक्र योग्य है कि दोनों आरोपी भाई 2015 से फरार थे और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) मुंबई द्वारा 260 किलोग्राम हेरोइन और दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा 356 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के मामलों में वांछित थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अमोलक सिंह अपने बेटे के साथ मिलकर एक बड़ा ड्रग कार्टेल चला रहा था।

उन्होंने बताया कि अमोलक 2019 में जेल से बाहर आया था, लेकिन तब से वह अवैध गतिविधियों में सक्रिय था और फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पंजाब भर में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत 10 एफआईआर दर्ज हैं। डीजीपी ने यह भी बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया हथियार लाइसेंस फर्जी पाया गया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है और और भी बरामदगी की संभावना है।

ओर जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों आरोपियों की शहर में मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने अमृतसर के प्रीत विहार स्थित उनके घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी कई संपत्तियों के मालिक हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलते रहते थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Gurpreet Singh Bhullar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD