Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा थाईलैंड पहुंचे

Military, Navy, Indian Navy, INS Shardul, INS Sujata, ICGS Veera, Phuket Deep Sea Port, Thailand, Royal Thai Navy, RTN
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

थाईलैंड , 03 Mar 2025

Last updated on: Mar 03, 2025, 00:00 IST

दक्षिण पूर्व एशिया में प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की जारी प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा 01 मार्च 25 को थाईलैंड के फुकेट गहरे समुद्री बंदरगाह पर पहुंचे। रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) ने आरटीएन बैंड की धूमधाम के बीच इन जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

1 टीएस के वरिष्ठ अधिकारी, कैप्टन अंशुल किशोर ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ थर्ड नेवल एरिया कमांड के कमांडर रियर एडमिरल सुवत डोनसाकुल से मुलाकात की। ये चर्चाएं क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास और सद्भावना संबंधी गतिविधियों के अवसरों पर केंद्रित थीं।

1 टीएस पर आरटीएन के वरिष्ठ अधिकारियों, राजनयिकों और भारतीय प्रवासियों के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना समुद्री सहयोग को मजबूत करने और परिचालन तालमेल को बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिशील गतिविधियों में शामिल होंगी। 

इस यात्रा में पेशेवर संवाद, योग सत्र, क्रॉस ट्रेनिंग यात्राएं, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम, नौसेना बैंड प्रदर्शन और दोनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (पासेक्स) शामिल हैं। भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में और बढोतरी हुई हैं। यह यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बेहतर समझ और अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करती है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , INS Shardul , INS Sujata , ICGS Veera , Phuket Deep Sea Port , Thailand , Royal Thai Navy , RTN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD