Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युद्ध नशों के विरुद्ध : बठिंडा में नशा तस्करों की गैर-कानूनी संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई

ड्रग मनी से हासिल की गई अवैध इमारतें ढेर की गईं

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda, Anti Drug Mission, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 03 Mar 2025

Last updated on: Mar 03, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही "युद्ध नशों के विरुद्ध" पहल के तहत प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। महज 7 दिनों में राज्यभर में 8 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को तोड़ा गया है।

बठिंडा जिले में नशे के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मैडम अमनीत कौंडल ने बताया कि नशा तस्करी के हॉटस्पॉट क्षेत्र गांव बीड़ तलाब में नशे का धंधा करने वाले व्यक्ति सूरज की पत्नी कुलविंदर कौर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे आज पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गिरा दिया।

मैडम अमनीत कौंडल ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में बताया कि नशा तस्कर सूरज पर 9 मुकदमे दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में बंद है। इसके अलावा उसके भाई पर भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि नशे की आड़ में इस तरह की संपत्तियां बनाने वालों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि गांवों या शहरों में उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो तुरंत पुलिस के टोल-फ्री या व्हाट्सएप नंबर 91155-02252 या कंट्रोल रूम के नंबर 75080-09080 पर सूचना दी जा सकती है या सीधे कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नशा कारोबारियों की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda , Anti Drug Mission , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD