Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चितकारा यूनिवर्सिटी ने कैपजेमिनी के सहयोग से कोड एक्सपीरियंस सेंटर (सीईसी) किया लॉन्च

छात्रों को सशक्त बनाने और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने में होगा मददगार

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान चितकारा यूनिवर्सिटी ने अपने परिसर में कैपजेमिनी के सहयोग से  कोड एक्सपीरियंस सेंटर (सीईसी) को स्थापित किया है। यह साझेदारी छात्रों को आईटी क्षेत्र में मूल्यवान कौशल प्रदान करने तथा उन्हें नवीनतम उद्योग-प्रौद्योगिकी में सफल करियर के लिए आवश्यक ज्ञान और विशेषज्ञता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चितकारा यूनिवर्सिटी और कैपजेमिनी का एक लंबे और सफल सहयोग का इतिहास रहा है। यूनिवर्सिटी में कैपजेमिनी द्वारा हर वर्ष कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से प्रतिभाशाली छात्रों को सीधे प्लेसमेंट के अवसर देता है और अब इस नये लॉन्च की गए कोड एक्सपीरियंस सेंटर (सीईसी) से छात्रों को आईटी उद्योग में हाई डिमांड स्किल्स से लैस करने के साथ रोजगार की अच्छी संभावनाओं के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रदान करेगी।

कोड एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन 28 फरवरी 2025 को एक समारोह में किया गया जिसमें चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ मधु चितकारा, सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, इनमें  विशाल गुप्ता,  एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीओओ, ऐपस बिज़नस- फाइनेंशियल सर्विसेज ,कैपजेमिनी;  गौतम नेहरा, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीओओ, बैंकिंग तथा कैपिटल मार्केट्स - फाइनेंशियल सर्विसेज ,कैपजेमिनी;  पुनीत कुमरा, वाइस प्रेसिडेंट और हेड एर्ली कैरियर प्रोग्राम इंडिया, कैपजेमिनी; अमित खुराना वरिष्ठ निदेशक, कम्युनिकेशन और  एडवरटाइज़िंग, इंडिया, कैपजेमिनी; सुमन भट्टाचार्य, डायरेक्टर – यूनिवर्सिटी रिलेशंस एवं हायरिंग, भारत, कैपजेमिनी; वैभव देशपांडे, प्रोग्राम मेनेजर कैम्पस हायरिंग, भारत, कैपजेमिनी, डॉ. कैविता तारागी, प्रो वाइस चांसलर (इंडस्ट्री पार्टनरशिप्स), चितकारा यूनिवर्सिटी, डॉ. कुलदीप शर्मा, डायरेक्टर (इंडस्ट्री अलायन्स), चितकारा यूनिवर्सिटी, सुश्री रोमा सिंह, डायरेक्टर कैरियर एडवांसमेंट सर्विसेज, चितकारा यूनिवर्सिटी  शामिल थे।

उद्घाटन के दौरान, डॉ. मधु चितकारा ने चितकारा यूनिवर्सिटी और कैपजेमिनी के बीच मूल्यवान साझेदारी के बारे में बताया और छात्रों के भविष्य को आकार देने में कंपनी के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने में यूनिवर्सिटी के निरंतर प्रयास और नव-निर्मित लैब द्वारा छात्रों के शीर्ष आईटी कंपनियों में नौकरी पाने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में भी बताया। उन्होंने इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करने और तेजी से विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी परिदृश्य में सफल होने के लिए छात्रों को व्यावहारिक कौशल से लैस करने के महत्व पर भी जोर दिया।

विशाल गुप्ता,  एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीओओ, ऐपस बिज़नस- फाइनेंशियल सर्विसेज ,कैपजेमिनी;  ने शिक्षा जगत और उद्योग के बीच हुए टेक्नोलॉजी कोलैबोरेशन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'लैब एक इन्नोवेशन हब के रूप में काम करेगा, जो छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों में व्यावहारिक अनुभव और वास्तविक दुनिया की परियोजनाओं पर काम करने का अवसर प्रदान करेगा। यह पहल छात्रों को इंडस्ट्री ट्रेंड्स की गहरी समझ हासिल करने में मदद करेगी, साथ ही उनके प्रैक्टिकल प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को भी निखारेगी।"

डॉ. कैविता तारागी, प्रो वाइस चांसलर (इंडस्ट्री पार्टनरशिप्स), चितकारा यूनिवर्सिटी, ने बताया कि कैपजेमिनी के उद्योग विशेषज्ञ, प्लेसमेंट के लिए चुने गए छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे। एक बार प्रारंभिक प्रशिक्षण चरण समाप्त हो जाने के बाद, प्रयोगशाला अन्य छात्रों के लिए लाइव प्रोजेक्ट पर काम करके व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी, जिससे उनकी रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कोड एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ चितकारा यूनिवर्सिटी और कैपजेमिनी के बीच बढ़ते सहयोग को और मजबूत करता है, जो छात्रों के कैरियर की संभावनाओं को बढ़ाने और उन्हें आईटी उद्योग की गतिशील चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD