Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध': पंजाब पुलिस ने बड़े पैमाने पर शुरू किया नशा विरोधी अभियान

राज्यव्यापी कार्रवाई के दौरान 290 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के सम्पूर्ण खात्मे के लिए नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग ‘‘युद्ध नशे के विरुद्ध’’ छेड़ने के एक दिन बाद, पंजाब पुलिस द्वारा आज राज्यभर में पहचाने गए ड्रग हॉटस्पॉट - नशों और साइकॉट्रोपिक पदार्थों की बिक्री वाली जगहों - पर व्यापक राज्यव्यापी घेराबंदी और तलाशी मुहिम (सी.ए.एस.ओ.) चलाई गई। इस ऑपरेशन दौरान 232 एफआईआर दर्ज करके 290 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। चार घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान 8.14 किलोग्राम हेरोइन, 1.21 किलोग्राम अफीम, 3.5 किलोग्राम गांजा, 19 किलोग्राम भुक्की, 700 ग्राम चरस, 16,238 नशीली गोलियां/कैप्सूल/टीके और 8.02 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस को आने वाले तीन महीनों में पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त राज्य बनाने संबंधी आदेश देने के एक दिन बाद चलाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव, जो निजी तौर पर इस राज्यव्यापी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि यह घेराबंदी और तलाशी मुहिम सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाई गई और पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर, चंडीगढ़ से स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी रैंक के अधिकारी प्रत्येक पुलिस जिले में इस ऑपरेशन की निजी तौर पर निगरानी करने के लिए तैनात किए गए थे।

स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो एसएएस नगर के बलौंगी में सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) दीपक पारिक के साथ खुद नेतृत्व करने पहुंचे थे, ने कहा कि सीपीज़/एसएसपीज़ को अपने-अपने जिलों में इस ऑपरेशन की योजना बनाने और ऐसे क्षेत्रों में छापेमारी करने के लिए कहा गया था, जो पुलिस फोर्स की भारी तैनाती के बावजूद नशा तस्करों की पनाहगाह/सुरक्षित छुपने की जगह बन चुके हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे ऑपरेशन राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे तक जारी रहेंगे।स्पेशल डीजीपी ने बताया कि 233 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 8368 से अधिक पुलिसकर्मियों की नफरी वाली 900 से अधिक पुलिस टीमों ने लगभग 369 ड्रग हॉटस्पॉट की तलाशी ली है और 798 क्षेत्रों में छापे मारे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने 2000 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और 27 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की है, जबकि पांच भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को भी कार्रवाई दौरान गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्र में जाने वाले अन्य अधिकारियों में स्पेशल डी.जी.पी. पी.एस.पी.सी.एल. डॉ: जतिंदर जैन, ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक ए.एस. राय, ए.डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था एस.पी.एस. परमार, ए.डी.जी.पी. स्टेट आर्म्ड फोर्सेज एम.एफ. फारूकी, ए.डी.जी.पी. आंतरिक सुरक्षा शिव कुमार वर्मा, और आई.जी.पी. टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज प्रदीप कुमार यादव, आई.जी.पी. इंटेलिजेंस बाबू लाल मीणा, आई.जी.पी. जी.आर.पी. पंजाब बलजोत सिंह राठौर और आई.जी.पी. गुरदियाल सिंह शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) - लागू की है।

 

Tags: Arpit Shukla , Punjab Police , Police , Crime News , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , Cordon & Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD