Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

फिरोजपुर प्रशासन ने "नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध" की घोषणा की

तीन महीने में नशा मुक्त जिला बनाने का संकल्प

Deepshikha Sharma, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur, Decisive War Against Drugs, SSP Bhupinder Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

जिले फिरोजपुर की सीमा के अंदर ‘नशे के खिलाफ निर्णायक जंग’ की रूपरेखा तैयार करने के लिए डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा और एस.एस.पी. भुपिंदर सिंह सिद्धू की अगुवाई में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें जिले को नशा मुक्त करने के लिए हर संभव कदम उठाने पर जोर दिया गया।

आज यहां सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई विशेष बैठक के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ मिसाली कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को जन और सामाजिक अभियान में बदलने के लिए ठोस योजना बनाई गई है और जल्द ही जिले को नशा मुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों के भीतर फिरोजपुर जिले को नशा मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पहले ही युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

नशे की खपत या इसके प्रोत्साहन में शामिल लोगों के खिलाफ मिसाली कार्रवाई करने के आदेश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशा तस्करी के दोषियों की संपत्ति तुरंत प्रभाव से जब्त की जाएगी और व्यापारिक उद्देश्य से नशे की बरामदगी वाले मामलों में अवैध संपत्तियों को सौ प्रतिशत ध्वस्त कर दिया जाएगा। 

उन्होंने आदेश दिए कि 48 घंटे के भीतर नशा तस्करों के हथियार लाइसेंस रद्द किए जाने को सुनिश्चित किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी एस.डी.एम. और डी.एस.पी. एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित ओट केंद्रों, नशा मुक्ति केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों में भोजन, सुविधाएं, काउंसलिंग और सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार होंगे। 

उन्होंने कहा कि यदि किसी नशाग्रस्त मरीज की मृत्यु होती है, तो संबंधित टीम 48 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री राहत कोष संबंधी केस तैयार करके जिला प्रशासन को भेजना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने मार्च महीने की गतिविधियों का शेड्यूल तैयार करने के आदेश देते हुए कहा कि हर सब-डिवीजन में साइकिल रैली, सेमिनार, मैराथन और खेलकूद आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनमें युवाओं को शामिल कर नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जाए। 

उन्होंने बी.एस.एफ. के साथ तालमेल करके विभिन्न गतिविधियों संबंधी कार्यक्रम तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एक रिपोर्टिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां नशे के खिलाफ अभियान संबंधी पूरी जानकारी एकत्रित की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने सिविल सर्जन को रोजाना ओट केंद्रों, नशा मुक्ति केंद्रों और पुनर्वास केंद्रों का दौरा करने और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में मानव संसाधन (मनोचिकित्सक और काउंसलर आदि), टेस्टिंग किट, दवाएं, सुरक्षा (सुरक्षा स्टाफ/सी.सी.टी.वी.), सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टरों को मेडिकल स्टोर्स की लगातार जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि पुनर्वास केंद्रों में खेल कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएं, ताकि नशा पीड़ितों को इन गतिविधियों में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसभाएं, कैंप, सेमिनार, साइकिल रैलियां, मानव श्रृंखलाएं, खेल आयोजन, हुनर विकास कार्यक्रम आदि के रूप में हर महीने जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और स्कूल छोड़ चुके बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें फिर से स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करने के कदम उठाए जाएं। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि रोजाना की असेंबली में नशा विरोधी संदेश या वीडियो प्रसारित किया जाए और बडी प्रोग्राम को विशेष रूप से चलाने के निर्देश भी दिए।

एस.एस.पी. भुपिंदर सिंह सिद्धू ने इस मौके पर कहा कि पंजाब पुलिस अपनी शानदार परंपरा को कायम रखेगी और आम लोगों के सक्रिय सहयोग से जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न चुनौतियों से निपटने का लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है। 

उन्होंने सिविल प्रशासन को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में इस बुराई की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि हमारे युवा इसकी चपेट में न आएं। नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ने और नशे के कारोबारियों को जेल में डालने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि जिला पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि नशा तस्करों और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाए।

एस.एस.पी. ने कहा कि नशे से अधिक प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) की गहराई से पहचान करने पर जोर देते हुए कहा कि हर पंद्रह दिन में प्रभावित इलाकों में और हर सप्ताह जेलों में तलाशी अभियान (सी.ए.एस.ओ.) चलाया जाएगा और प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात कड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर एस.डी.एम. जीरा गुरमीत सिंह, एस.डी.एम. गुरुहरसहाय दिव्या पी., सहायक आयुक्त सिमरनजीत सिंह, एस.पी.डी. मनजीत सिंह, डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजविंदर कौर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) मुनीला अरोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) सुनीता रानी, समेत जिले के समस्त ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Deepshikha Sharma , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur , Decisive War Against Drugs , SSP Bhupinder Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD