Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत के विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में डिजाइन: एनआईडी दीक्षांत समारोह में पीयूष गोयल

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में 430 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, 44th Convocation Ceremony, National Institute of Design, NID, Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Acharya Devvrat, Governor of Gujarat, Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, Jitin Prasada
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 28 Feb 2025

Last updated on: Feb 28, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि डिजाइन केवल सौंदर्य शास्त्र के संबंध में नहीं है, यह एक नवाचार है जिसका भारतीय विरासत पर प्रभाव रहा है और देश के विकास में भूमिका निभाएगा। श्री पीयूष गोयल बृहस्पतिवार, 27 फरवरी,2025 को राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान(एनआईडी) के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि नए स्नातक विरासत और देश के भविष्य में सेतु का कार्य करेंगे। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विश्व के लिए 'मेक इन इंडिया' और 'डिजाइन इन इंडिया' के आह्वान पर प्रकाश डालते हुए, श्री गोयल ने कहा कि नए स्नातक इसे वास्तविक रुप देंगे।  उन्होंने जोर देकर कहा कि समस्या समाधानकर्ता, नवोन्मेषक और डिजाइनर के रूप में ये स्नातक विश्व के लिए कार्य करेंगे। 

उन्होंने कहा, "आप विश्व के निर्माता होंगे, विश्व आपकी प्रतीक्षा कर रहा है"। श्री पीयूष गोयल ने अंतरिक्ष से लेकर सेमीकंडक्टर तक के क्षेत्रों में डिजाइन के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए बताया कि चंद्रयान अंतरिक्ष मिशन का पहला चरण उपग्रह का डिजाइन था, जिसने इसकी सफलता को जन्म दिया। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की डिजाइन क्षमताएं ऑडियो-विजुअल प्रौद्योगिकियों से लेकर गेमिंग, सततता, खिलौनों और अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शित होंगी। श्री गोयल ने कहा कि डिजाइन में संभावनाएं अनंत हैं। हमें देश के 140 करोड़ लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशाल स्तर पर नवीन विचार और  नवाचार सृजित करने होंगे। 

समावेशी विकास और प्रगति हमारे देश का संकल्प और शक्ति है। अपनी क्षमताओं के साथ विश्व में सृजन करें, बदलाव लाएं और अपना प्रभाव बनाएं। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के 430 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , 44th Convocation Ceremony , National Institute of Design , NID , Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Acharya Devvrat , Governor of Gujarat , Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , Jitin Prasada

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD