Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने हटली में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया

कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Hatli, Chamba, Mukesh Repaswal, Mukesh Repswal, Himachal Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 28 Feb 2025

Last updated on: Feb 28, 2025, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ज़िला चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र हटली में पुलिस चौकी (पोस्ट) का शुभारंभ किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने  इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों  की दृष्टि से कानून एवं व्यवस्था का बेहतर होना आवश्यक है। 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि हटली क्षेत्र ज़िला  का प्रमुख प्रवेश और निकास द्वार है। ऐसे में यह पुलिस चौकी स्थानीय नागरिकों के साथ सभी ज़िला वासियों को बेहतर कानून एवं व्यवस्था  उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अभी हाल ही में पुलिस चौकी  सियूंता को पुलिस थाना में स्तरोन्नत तथा उप-मंडलीय मुख्यालय  चुवाड़ी  में उपाधीक्षक पुलिस कार्यालय खोला गया है। 

इसके अतिरिक्त प्रमुख विभागों के मंडल स्तरीय कार्यालय भी खोले गए हैं। उन्होंने लोगों को विभिन्न विभागीय कार्यालय खोलने का आश्वासन देते हुए जल्दी भटियात विधानसभा क्षेत्र में  सिविल कोर्ट खोलने का भी भरोसा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इनके प्रभावी रोकथाम को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

पुलिस तत्परता के साथ मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित बना रही है। कुलदीप सिंह पठानिया ने  ऐसे लोगों के खिलाफ   कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित बनाने के लिए सभी लोगों को पुलिस का सहयोग करने का भी आग्रह किया है।

कुलदीप सिंह पठानिया  का इससे पहले यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने  शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । साथ में उन्होंने चंबा पुलिस द्वारा कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी का भी व्योरा रखा । 

उन्होंने बताया कि हटली पुलिस चौकी  के कार्यक्षेत्र में 5 ग्राम पंचायतें तथा 67 गांव शामिल किए गए हैं। उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल , एसडीएम पारस अग्रवाल,  अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, तहसीलदार  सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी  मनीष कुमार ,अधिशासी अभियंता  जल शक्ति राकेश ठाकुर,  लोक निर्माण  नरेन्द्र चौधरी  सहित क्षेत्र के  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Hatli , Chamba , Mukesh Repaswal , Mukesh Repswal , Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD