Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार : कमलेश ठाकुर

देहरा में 32 महिला लाभार्थियों को बांटे 8 लाख 69 हजार के चेक

Kamlesh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Feb 2025

Last updated on: Feb 28, 2025, 00:00 IST

प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, उन्हें समान अवसर प्रदान करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, महिला स्वरोजगार योजना, बेटी है अनमोल योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और विधवा पुनर्विवाह योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। 

देहरा स्थित जलशक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर में आज शुक्रवार को 32 लाभार्थी महिलाओं को 8 लाख 69 हजार रुपये के चेक भेंट करने के उपरांत क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह उद्गार प्रकट किए। कमलेश ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 4 लाख 65 हजार रुपए, बेटी है अनमोल योजना के तहत 14 लाभार्थियों को 2 लाख 94 हजार रुपए और विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 1 लाख 10 हजार रुपए के चेक वितरित किए। 

उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है और इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

बड़ी संख्या में लाभांवित हुईं महिलाएं

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के अन्तर्गत बेटी है अनमोल योजना के तहत 34 लाभार्थियों को 7 लाख 14 हजार रुपए, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 126 लाभार्थियों को 39 लाख 6 हजार रुपए, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 लाभार्थियों को 15 लाख 30 हजार रुपए और विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 1 लाख 90 हजार रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशानुसार क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बीडीओ देहरा मुकेश ठाकुर, एसएसओ देहरा संदीप पठनीया, सीडीपीओ देहरा सुशील शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kamlesh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD