Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने नए ईपीएफओ अधिकारियों को संबोधित किया

विकसित भारत 2047 के विजन का अनावरण किया

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Shobha Karandlaje, Ramesh Krishnamurthi, Central Provident Fund Commissioner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ईपीएफओ के नवनियुक्त सहायक भविष्य निधि आयुक्तों (एपीएफसी) को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और ईपीएफओ के केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री रमेश कृष्णमूर्ति भी उपस्थित थे।

ईपीएफओ के 145 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, डॉ. मांडविया ने उनकी कड़ी मेहनत एवं दृढ़ता की सराहना कीऔर इस बात पर जोर दिया कि इन्हीं गुणों ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाया है तथाइन गुणों को उनके पूरे करियर के दौरान बनाए रखा जाना चाहिए।

नवनियुक्त आयुक्तों को संबोधित करते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने सफलता के प्रमुख गुणों- प्रतिबद्धता, समर्पण, सत्यनिष्ठा, रचनात्मकता और ठोस मूल्यों एवंचरित्रके पालन- पर प्रकाश डाला। केन्द्रीय मंत्री ने उन अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘पंच प्रण’ को अपनाने और 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में योगदान देने की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। 

केन्द्रीय मंत्री के साथ बातचीत के दौरान, प्रशिक्षु अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करके समाज के सभी वर्गों की सेवा करने की अपनी आकांक्षाएं व्यक्त कीं। भारत की आजादी के लिए किए गए बलिदानों के बारे में चर्चा करते हुए, डॉ. मांडविया ने अधिकारियों को 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करते हुएदेश की प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने उन्हें निरंतर सीखने और भावी अधिकारियों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैऔर समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करके, वे देश के विकासएवं प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

अपने संबोधन में,सुश्री शोभा करंदलाजे ने नवनियुक्त सहायक भविष्य निधि आयुक्तों (एपीएफसी) को देश के सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठन में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने समाज की सेवा में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर जोर दिया और सदस्यों की शिकायतों के समाधान के माध्यम से राष्ट्र को पहले प्राथमिकता देने के महत्व को रेखांकित किया। 

उन्होंने उन अधिकारियों को विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में प्रभावी ढंग से योगदान करने के लिए अपनी डोमेन विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। केन्द्रीय मंत्री ने ईपीएफओ अधिकारियों, कर्मचारियों, नियोक्ताओं और अन्य विभागों के अधिकारियों की क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा अकादमी (पीडीयूएनएएसएस) के एक नए प्रतीक चिन्ह (लोगो) का भी अनावरण किया। 

इस लोगो को अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनद्वारा डिजाइन किया गया था। इसके अलावाफरीदाबाद, उज्जैन, चेन्नई और कोलकाता स्थितपीडीयूएनएएसएसके क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थानों को इस नई पहचान के तहत पुनः ब्रांडेड किया गया है।

ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संगठन है, जो अपने सदस्यों की वित्तीय कल्याण की सुरक्षा के प्रति समर्पित है। इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, इस संगठन ने फील्ड रिसर्च में उत्कृष्टता के लिए कार्यक्रम (पीएफआरई) शुरू किया है जोकि एक रणनीतिक पहल है औरइसका उद्देश्य रचनात्मकता को बढ़ावा देने एवं सेवाओं कीआपूर्ति को बढ़ाने के लिए ईपीएफओ अधिकारियों की विशेषज्ञता का लाभ उठाना है। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा अकादमी की निगरानी एवं समर्थन के तहत, पीएफआरई अनुसंधान में स्वैच्छिक अधिकारी की भागीदारी को प्रोत्साहित करता है, प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग को बढ़ावा देता है और प्रभावशाली संगठनात्मक परियोजनाओं में योगदान को संभव बनाता है। 

पीडीयूएनएएसएस के समर्थन से अपने स्वयं के केन्द्रों पर अनुसंधान करने की लचीलेपन के साथ, 100 से अधिक अधिकारियों ने इसमेंरुचि दिखाई है। इस कार्यक्रम का समापन सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने और भारत कीश्रमशक्ति के कल्याण को आगे बढ़ाने के प्रति ईपीएफओ की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Shobha Karandlaje , Ramesh Krishnamurthi , Central Provident Fund Commissioner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD