Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश का होगा तेज गति से विकास : नायब सिंह सैनी

जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों में जताया विश्वास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 24 Feb 2025

Last updated on: Feb 24, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास बढ़ा है और इसी के चलते केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तीन गुना तेज गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुरूप बिना खर्ची -बिना पर्ची के आधार पर चयनित हुए 25000 युवाओं को नौकरी जॉइन करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने गौरवशाली विकास के 100 दिनों के भीतर संकल्प पत्र के अनुरूप प्रदेश में किडनी पेशेंट को मुफ्त  डायलिसिस की सुविधा दी है। इसी प्रकार हर घर-हर गृहणी योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले घरों में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, जिससे करीब 15 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं। 

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार ने लंबे समय से जमीन पर कास्त करने वाले मालिकाना हक से वंचित किसानों को जमीन का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार, पंचायती भूमि पर 20 साल से अधिकसमय से लोगों ने मकान बनाए हुए हैं, उनको भी मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। सरकार ने आढ़तियों द्वारा कमीशन बढ़ाने की मांग पर गौर करते हुए 40 रुपए से 55 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन करने का काम किया, जिसके तहत 309 करोड़ रुपए उनके खाते में पहुंचाएं हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब एवं पात्र परिवारों के घरों पर 2 किलो वाट तक सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में 12,500 से अधिक परिवारों के घरों पर  2 किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। 

इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 80 हजार रुपये सब्सिडी तथा शेष राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मातृ भाषी सत्याग्रहियों की पेंशन को 15000 रुपए से बढ़कर 20000 रुपये करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसी के चलते प्रदेश में सुगम परिवहन के लिए हैप्पी कार्ड योजना लागू की गई है, जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख रुपए तक या इससे कम है, उन परिवारों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। 

प्रदेश में 30 से 35 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जिसके तहत हैप्पी कार्ड धारक हरियाणा परिवहन की बसों में 1 साल में 1000 किलोमीटर की यात्रा फ्री कर सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की आस्था के चलते ही सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है सरकार ने सरकारी बसों के माध्यम से इच्छा अनुसार लोगों को बसों में फ्री अयोध्या भेजने का काम किया था। 

इसी प्रकार से सरकार द्वारा कुंभ में भी हर एक जिले से बसें भेजी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए समर्पित है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अरविंद  शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rohtak , Dr. Arvind Kumar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD