Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

हरदीप सिंह पुरी ने पीएम-किसान कार्यक्रम में ऊर्जा उत्पादन में किसानों की भूमिका पर प्रकाश डाला

सरकार देश में इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की कोशिश कर रही है, इससे किसानों को फायदा होगा : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Guru Nanak Dev University, GNDU, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Feb 2025

Last updated on: Feb 24, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करने के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में कई किसानों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस कार्यक्रम को वर्चुअली देखा।

इस मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों का कल्याण है। उन्होंने कहा, "भारत में किसान  अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। वे हमारी भूमि के रखवाले और हमारी खाद्य सुरक्षा के संरक्षक हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे किसान अब ऊर्जा उत्पादक बन गए हैं। पहले कुल इथेनॉल मिश्रण 1.5% था, लेकिन अब यह 19.6% तक पहुंच गया है, जिसके चलते किसानों को 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। केंद्र सरकार देश भर में इथेनॉल मिश्रण को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसका अंततः किसानों को लाभ होगा। 

पिछले तीन वर्षों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में भी कमी आई है।" हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 18 किस्तों के माध्यम से 3.45 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। 19वीं किस्त जारी होने के साथ ही किसानों के खातों में कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएंगे। 

19वीं किस्त जारी होने से देश भर में 2.41 करोड़ महिला किसानों सहित 9.8 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।" अपने संबोधन के बाद, केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर किसानों को मंच पर सम्मानित भी किया।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Guru Nanak Dev University , GNDU , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD