Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने चंडीगढ़ में श्रम ब्यूरो, ईपीएफओ और ईएसआईसी मॉडल अस्पताल के कार्यों की समीक्षा की

आर्थिक विकास, शासन और सेवा वितरण को बढ़ाने के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेना महत्वपूर्ण है: डॉ. मंडाविया

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज चंडीगढ़ का दौरा किया तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रमुख संस्थानों की समीक्षा की। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने श्रम ब्यूरो तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मॉडल अस्पताल, चंडीगढ़ का दौरा किया, वहां चल रही पहलों का मूल्यांकन किया तथा हितधारकों से बातचीत की।

श्रम मंत्री को श्रम ब्यूरो द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। उन्हें मूल्य सूचकांक, श्रम सांख्यिकी और सर्वेक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों के उद्देश्यों और स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। श्रमिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए डॉ. मंडाविया ने आर्थिक विकास, शासन और सेवा वितरण को बढ़ाने में डेटा-संचालित निर्णय लेने की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री ने श्रम ब्यूरो में पंजाब और हिमाचल प्रदेश जोन के अंतर्गत ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रदर्शन और पहलों की भी समीक्षा की। श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आईटी प्रणाली में सुधार लगातार ईपीएफओ के कार्य प्रणाली में बदलाव ला रहे हैं।

बाद में, केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ में ईएसआईसी मॉडल अस्पताल का दौरा किया और ओपीडी पंजीकरण काउंटर, फार्मेसी, प्रयोगशाला, रेडियोलॉजी यूनिट, हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), ओपीडी और आकस्मिक विभाग सहित अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान, डॉ. मंडाविया ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में एक पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री को अस्पताल के संचालन, उद्देश्यों और दृष्टिकोण के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन भी कराया गया।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD