Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कभी भी हकीकत नहीं बनेगी एस.वाई.एल. नहर : भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Narinder Kaur Bharaj, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भवानीगढ़ , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए पानी की एक भी बूंद नहीं है और सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर कभी हकीकत में नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

आज यहां नव निर्मित एस.डी.एम. कॉम्पेक्स को समर्पित करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोहराया कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और किसी के साथ एक भी बूंद पानी साझा करने का सवाल ही नहीं उठता। 

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार राज्य में पानी की उपलब्धता का पुनर्मूल्यांकन करना जरूरी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में रावी ब्यास ट्रिब्यूनल, जो कि रावी जल प्रणाली से संबंधित स्थानों पर जाने के लिए राज्य के दौरे पर है, को भी अपील की है कि वह नए सिरे से पुनर्मूल्यांकन करके राज्य के लोगों को न्याय दिलाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अधिकांश ब्लॉकों का पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है और राज्य में धरती के नीचे का पानी की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि क्योंकि राज्य के अधिकांश नदियों के स्रोत सूख गए हैं, इसलिए इसे अपनी सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की जरूरत है। 

हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि पंजाब में पानी की कमी है और अन्न उत्पादकों को सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी अन्य राज्य के साथ पानी की एक भी बूंद साझा करने का सवाल ही नहीं उठता।एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की नौटंकियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनावों में खारिज हुए नेताओं को लोग कभी भी मुंह नहीं लगाएंगे। 

उन्होंने कहा कि बिट्टू ऐसे घटिया हथकंडों से मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर कब्जा करने के सपने देखता है पर इससे उसके हाथ पल्ले कुछ नहीं पड़ेगा क्योंकि यह सही मायने में आम लोगों का घर है, जो यहां अपनी पसंद के नेताओं को चुनकर भेजते हैं। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे नेताओं को कभी नहीं चुनेंगे क्योंकि वे इनके संदिग्ध किरदार से अच्छी तरह परिचित हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने घोटालों और जबरन वसूली के प्रति कोई लिहाज न रखने की नीति अपनाई हुई है। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा और हम किसी भी दबाव के तहत नहीं झुकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका से नौजवानों को देश निकाला देने की घटना हम सभी के लिए आंखे खोलने वाली है कि अच्छे मौकों की तलाश में विदेश जाने के बजाय, राज्य के नौजवानों को  यहां ही कड़ी मेहनत करनी चाहिए और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में मौके प्रदान कर रही है। एक उदाहरण देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के साथ सूबे में 51,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कई उदाहरणें हैं, जहां पिछले एक साल के दौरान राज्य में नौजवानों को दो से तीन नौकरियां मिली हैं। 

उन्होंने कहा कि इस कारण वतन वापसी का रुझान शुरू हो गया है क्योंकि जो नौजवान पहले विदेशों में बस गए थे, अब नौकरी हासिल करके सरकार के परिवार का हिस्सा बनने के लिए वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक जोड़ा कनाडा से सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए वापस आया है और ऐसे और भी बहुत से लोगों को यहां नौकरी मिली है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार रोजाना नौजवानों को नौकरियां दे रही है और उन्हें इस स्थिति का फायदा उठाना चाहिए और यहां काम करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार उन पंजाबियों के साथ पूरी तरह खड़ी है, जिन्हें हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन्हें पुनः बसाने के मौके प्रदान करेगी ताकि वे पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन सकें। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस उद्यम में उन नौजवानों को भी शामिल किया है, जिन्होंने इसी तरह की मुश्किलों का सामना करने के बाद सफलतापूर्वक अपना कारोबार स्थापित किया है, ताकि डिपोर्ट किए गए लोगों को यहां नई जिंदगी शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गैर-कानूनी एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार उन गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बहुत सख्त है जिनके कारण ये मासूम भारतीय गैर-कानूनी तरीके से विदेश गए थे और अब अमेरिका जैसे देशों में उन्हें देश निकाला दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम भारतीयों को धोखा देने वाले ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मिसाल कायम की जाएगी ताकि दूसरों को सबक मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के अभिशाप के प्रति कोई लिहाज न रखने की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में बड़े अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गैर-कानूनी गतिविधियों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है और इस अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को लोक लहर में बदला जा रहा है और इस उद्देश्य के लिए पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोगों को समर्पित किया गया एस.डी.एम. कॉम्पेक्स 6 करोड़ रुपए की लागत से बना है और यह अत्याधुनिक इमारत कई सुविधाओं से लैस है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर ढंग से सेवा करने के लिए ऐसे अति आवश्यक प्रोजेक्टों पर शायद ही कोई ध्यान दिया हो। उन्होंने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Narinder Kaur Bharaj , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD