Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में होगा कार्य - राव नरबीर सिंह

बेहतर शिक्षा व्यवस्था से साकार होगी विकसित भारत की अवधारणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रेवाड़ी , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि रेवाड़ी के जाटुसाना-गुरावड़ा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किए जाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे ताकि इस इलाके का भी गुरुग्राम की तरह ही विकास हो और यहां के युवाओं को रोज़गार के अधिक अवसर मिल सके। मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी जिला में गुरावड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने  पारदर्शी तरीके से बिना खर्ची पर्ची के रोजगार देने का कार्य किया है, इसका सबसे अधिक लाभ रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित पूरे दक्षिण हरियाणा को मिला है। क्लास वन जैसे बड़े पदों पर रेवाड़ी के  विद्यार्थी चयनित हुए हैं। उन विद्यार्थियों में ज्यादातर बच्चे सरकारी स्कूलों से पढ़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि  गुरावड़ा स्कूल की स्थापना के बाद क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षा हासिल करने के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ता। 

राव नरबीर ने कहा कि गुरावड़ा में जल्द ही परीक्षा केंद्र बनवाने का प्रयास किया जाएगा। यहां सोलर प्लांट लगवाने सहित अन्य मांग भी जल्द पूरी की जाएगी। उद्योग की वजह से ही रोजगार सृजन होते हैं इसलिए गुरावड़ा के आसपास औद्योगिक इकाई लगाने का प्रयास करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास किए हैं और आगे भी विकास की गति और बढ़ेगी।

उन्होंने बच्चों की ड्रेस के लिए 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की। कैबिनेट मंत्री ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD