Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

इंडिया इज द बेस्ट..भारत से खूबसूरत देश दुनिया में और कोई नहीं

अफगानिस्तान से आए कारीगरों ने माना भारत है सबसे अच्छा

38th Surajkund International Crafts Mela 2025, Surajkund International Crafts Mela, Surajkund Mela, Surajkund, Faridabad, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

भारत की एकता और शांति को आसपास के पड़ोसी देश भी कितना शिद्दत से महसूस करते हैं, इसका एहसास आपको सूरजकुंड मेले में आए अफगान कारीगरों का अनुभव जानकर होगा। इस मेले में बिताए गए अपने दिनों को ये अफगानी ताजिंदगी याद रखेंगे, ऐसा उन्होंने कहा और माना कि भारत से खूबसूरत देश इस धरती पर और कहीं नहीं है, इंडिया इज द बेस्ट।

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में एफसी-24 नंबर स्टाल पर अफगानिस्तान से कारपेट व कालीन बेचने आए युवा व्यवसायी आसिफ याकूबी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने देश के व्यवसाय को प्रोत्साहन दे रही है, यह पड़ोसी देशों को भारत से सीखना चाहिए। यहां विविध संस्कृति और अनेक धर्म-संप्रदाय होने के बावजूद लोग मिलकर अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 

महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने की यहां पूरी आजादी मिली हुई है। अफगानिस्तान के इस युवा ने कहा कि उसे भारत से अच्छा और कोई देश नहीं लगता, इंडिया इज  द बेस्ट। जुल्करनी के नाम से अपनी फर्म चला रहे आसिफ याकूबी ने बताया कि कालीन बनाना अफगानिस्तान में एक प्रमुख व्यवसाय बन चुका है। पुरुष, महिलाएं और बच्चे एक साथ अपने घरों में भेड़ की ऊन से कालीन बुनते है। 

जिनकी बिक्री भारत के अलावा इराक, कतर, ईरान, तुर्की, चीन आदि देशों में होती है। आसिफ के साथ यहां अब्दुल अजीज, अब्दुल हकीम, वहीद अहमदी भी आए हुए है। वहीद ने साथ में ज्वेलरी की स्टॉल लगा रखी है। उन्होंने बताया कि उनकी स्टॉल पर दस हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक का कालीन उपलब्ध है। 

उसके दादा मोहम्मद हसन ने इस काम को शुरू किया था, जिसे वे चलाते आ रहे हैं। उनकी स्टॉल पर एक अफगानी महिला की तस्वीर की कीमत दो लाख रुपए है। आसिफ ने बताया कि इस तस्वीर को बनाने में एक साल तक का वक्त लग जाता है।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD