Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

दिल्ली का फेल शिक्षा मॉडल पंजाब में ना लाए आप – गुरजीत सिंह औजला

शिक्षा मंत्री होने के बावजूद स्कूलों में चेकिंग कर रहे सिसोदिया

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मनीष सिसोदिया की ओर से पंजाब के स्कूलों के किए जा रहे दौरों पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करारी हार के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेताओं की पंजाब पर नजर है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को पीछे करते हुए खुद दौरा करना बेहद गलत है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पहले से ही आरोप लगते रहे हैं कि वह अरविंद केजरीवाल के इशारों पर काम करते हैं और पंजाब के रिसोर्सेस को वहां प्रयोग करते रहे हैं अब जब दिल्ली में हार हो चुकी है और लोगों ने नकार दिया है तो फिर अन्य विभागों में भी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता हस्तक्षेप कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर उनके शिक्षा के मॉडल बेहतरीन होते तो दिल्ली में ऐसी हार ना देखनी पड़ती। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा में तो सुधार ला नहीं पाए और पंजाब के मंत्रियों को नीचा दिखाने के लिए यहां हस्तक्षेप कर रहे हैं। सांसद औजला ने कहा कि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को इस तरह के हस्तक्षेप के बाद खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि दिल्ली में चुनावों से पहले अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली के मंत्री पंजाब के लिए फैसले लेते थे लेकिन अब लगता है कि सारे फैसले प्रत्यक्ष रुप से वह लेंगे तो फिर पंजाब के मंत्रियों का वजूद क्या ही रह जाएगा।

सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि पंजाब के स्कूलों में आम आदमी पार्टी की ओर से पहले ही सिर्फ बिल्डिगों को बदल कर अपनी प्रशंसा की जा रही थी और अब भी जब नया सेशन शुरु होने वाला है तो फिर से दौरे शुरु हो गए हैं जबकि सारा सेशन इन्हें समस्याए सुलझाने का समय नहीं मिला। बच्चों को किताबे लेट मिलना, मिड डे मील का खराब निकलना और कई स्कूल बिना टीचर्स के चलने जैसे कई मुद्दे हैं जिन पर सरकार को और शिक्षा मंत्री को ध्यान देना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं और उन्हें पंजाब के विभागों की कमान सौंप रहे है जो कि सरासर गलत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD