Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन वियतनाम पहुंचा

समुद्री संबंधों को मजबूत करना

Military, Navy, Indian Navy, Vietnam, Cam Ranh Bay, INS Tir, ICGS Veera
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वियतनाम , 21 Feb 2025

Last updated on: Feb 21, 2025, 00:00 IST

भारत और वियतनाम के युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ दोनों देशों की मित्रता को मजबूत करते हुए प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के जहाज- आईएनएस तीर और आईसीजीएस वीरा 20 फरवरी, 25 को वियतनाम की कैम रान्ह खाड़ी पहुंचे। वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ वियतनाम में भारतीय मिशन के सदस्यों ने इन जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

यह यात्रा दोनों समुद्री देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और बढ़ती साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। बंदरगाह यात्रा के दौरान, विभिन्न क्रॉस ट्रेनिंग दौरे, पेशेवर और सामुदायिक बातचीत की योजना है और इसमें वियतनाम नौसेना अकादमी का दौरा भी शामिल है। 

यात्रा का समापन वियतनाम पीपुल्स नेवी और तटरक्षक बल के साथ द्विपक्षीय अभ्यास के साथ होगा । इस अभ्यास से अंतर-संचालन और सर्वोत्तम तौर-तरीकों के आदान-प्रदान को और बढ़ावा मिलेगा। भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसे 24 अगस्त को वियतनाम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान और मजबूती मिली। 

सम्बंधों को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की वियतनाम यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ समुद्री सहयोग और प्रशिक्षण आदान-प्रदान को मजबूत किया है। क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (एसएजीएआर ) के दृष्टिकोण के अनुरूप क्षमता निर्माण को बढ़ाने और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मौजूदा तैनाती भारत सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Vietnam , Cam Ranh Bay , INS Tir , ICGS Veera

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD