Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रबोध सक्सेना ने जलवायु परिवर्तन पर राज्य मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने पर कार्यशाला की अध्यक्षता की

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से राज्य मानव विकास (एसएचडीआर) की रिपोर्ट तैयार करने के लिए विषयगत कार्य समूह की ऑरियनटेशन कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस प्रकार का अध्ययन करवाने वाला देश का पहला राज्य होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन के बदलाव स्वरूप, स्वास्थ्य, कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों जैसे जल, वानिकी, पर्यटन, अधोसंरचना जैसी बुनियादी आवश्यकताओं का विश्लेषण करने में सहायक सिद्ध होगी। यह रिपोर्ट विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को उजागर करेगी, जिससे इन प्रभावों को कम करने के लिए अनुकूल रणनीति तैयार करने में सहायता मिलेगी।

प्रबोध सक्सेना ने कहा कि विषयगत कार्य समूह अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं और संबंधित क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की गहन जानकारी रखते हैं। उन्होंने समावेषी क्षेत्रीय अध्ययन और सामुदायिक भागीदारी पर बल दिया ताकि निर्णय लेने की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य केवल रिपोर्ट तैयार करना ही नहीं बल्कि मौजूदा जलवायु डेटा, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण तथा स्थानीय जानकारी का उपयोग करना है ताकि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सही आकलन किया जा सके। इसके अलावा, इस अध्ययन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और संवेदनशीलता की जिलावार भिन्नताओं की जांच कर इन चुनौतियों से निपटने और मानव विकास में स्थायित्व लाने के लिए प्रमाण आधारित नीतिगत सुझाव प्रदान करना है।

पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशक डी.सी. राणा ने कहा कि राज्य में जलवायु परिवर्तन के कारण विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहा है जिससे लोगों की आजीविका के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र में भी बदलाव आया है। यूएनडीपी की प्रमुख अर्थशास्त्री अमी मिश्रा ने विषयगत कार्य समूहों को अपने प्रस्तुतिकरण तैयार करने की दिशा में जानकारी दी।

वन विभाग के प्रमुख समीर रस्तोगी, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सुरेश अत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यशाला में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD