Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बंबीहा गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार

अत्याधुनिक हथियार बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Jalandhar Rural Police, Bambiha Gang Shooter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़े अभियान में, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कुख्यात बंबीहा गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। यह गिरफ्तारी थाना मकसूदा के अंतर्गत गांव लिद्दड़ा में एक रणनीतिक ऑपरेशन के दौरान की गई है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमन कुमार उर्फ गोल्डन पुत्र गुलाब चंद के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से गांव पदरौनण पुलिस स्टेशन ख़ुशीनगर, जिला गोरखपुर (यूपी) का रहने वाला है और इस समय मकान नंबर 1218, गली नंबर 7, न्यू बेअंत नगर, जालंधर में रहता है।

वरिष्ठ पुलिस कप्तान, जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर 19 फरवरी, 2025 को एसपी इनवेस्टिगेशन जसरूप कौर और डीएसपी जांच सरवनजीत सिंह की देखरेख में ऑपरेशन चलाया गया था। सब-इंस्पेक्टर अमनदीप वर्मा इंचार्ज क्राइम ब्रांच जालंधर देहाती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गांव लिद्दड़ा में ओंकार कोल्ड स्टोर के पास रोका जहां उसके कब्जे से 30 बोर की दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी ने दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद बंबीहा गैंग के सरगना सतनाम सिंह के बेटे हरमंदर सिंह से अपने रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी ने संभावित गंभीर अपराध को रोका है, क्योंकि यह हथियार जालंधर में हरमंदर सिंह की अदालत में पेशी के दौरान इस्तेमाल के लिए बताए गए थे।

गिरफ्तार शूटर पहले भी कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है। जून 2018 में, उन पर एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में जालंधर के रामा मंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उसका हिंसक आपराधिक रिकॉर्ड मई 2022 में सामने आया, जब उन्होंने हत्या का प्रयास किया और कपूरथला के कबीरपुर में एक दंगे में भाग लिया, जहां उनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद हुए थे।

जांच से पता चला कि आरोपी बंबीहा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है, जो सीधे नामित आतंकवादी अर्श डाल्ला के निर्देशों के तहत काम करता है। उन्होंने कहा कि इस शूटर की गिरफ्तारी से इलाके में बंबीहा गिरोह को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आगे की जांच के माध्यम से संभावित नियोजित आपराधिक गतिविधियों का पता लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों के विशाल नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Jalandhar Rural Police , Bambiha Gang Shooter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD