Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

वर्ष-2024 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मासिक रैंकिंग में 10वीं बार प्रथम स्थान पर रही हरियाणा पुलिस

पिछले वर्ष अपलोड हुआ 54 हजार से अधिक फिंगर प्रिंटस का डेटा, नेफिस सॉफ्टवेयर की सहायता से सुलझाए 26 केस जिनमें 6 हत्या संबंधी मामले शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की मासिक रैकिंग मे हरियाणा पुलिस ने वर्ष-2024 में 10वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सीसीटीएनएस की पूरी टीम को बधाई दी है।

राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(एससीआरबी) के निदेशक शिवास कबिराज ने बताया कि सीसीटीएनएस को विकसित करने का उद्देश्य अपराध की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक व्यापक और एकीकृत प्रणाली विकसित करना है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अगस्त-2023 में पदभार संभालने उपरांत एससीआरबी में तकनीकी कार्यक्षमता बढ़ाने व कार्यप्रणाली को बेहतर करने हेतु कई सकारात्मक बदलाव किए गए जिसके परिणामस्वरूप पिछले 17 महीनों में 15 बार एनसीआरबी की मासिक रैकिंग में हरियाणा पुलिस प्रथम स्थान पर रही।

 उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की जा रही इस मासिक रैंकिंग में विभिन्न मापदंडों पर प्रदेश पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हरियाणा पुलिस ने अगस्त व सितंबर-2024 में 99.99 प्रतिशत स्कोर के साथ देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया था जबकि अन्य माह में हरियाणा पुलिस ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वर्तमान में सीसीटीएनएस के माध्यम से प्रदेश पुलिस द्वारा प्राथमिकी पंजीकरण, गैर संज्ञेय रिपोर्ट, मेडिको लीगल केस, गुमशुदा व्यक्ति, खोई हुई संपत्ति, लापता मवेशी, विदेशी पंजीकरण, सी-फार्म, लावारिस/परित्यक्त संपत्ति, अज्ञात/पाया व्यक्ति, निवारक कार्यवाही, पर्यवेक्षण रिपोर्ट/प्रगति का पंजीकरण, अज्ञात मृत शरीर/अस्वाभाविक मृत्यु पंजीकरण, अनुसंधान संबंधी कार्य, शिकायतों के पंजीकरण, डेटाबैंक सेवाएं आदि कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सीसीटीएनएस की रैंकिंग में प्रदेश पुलिस लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सीसीटीएनएस का प्रयोग पुलिस की तरफ से अपराध व अपराधियों का डेटाबेस तैयार करने के लिए किया जाता है। इसी क्रम में स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा संचालित नेफिस सॉफ्टवेयर में पिछले वर्ष 54,405 फिंगर प्रिंट का डेटा अपलोड किया गया और गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों व अनजान शवों के डाटा से साथ मिलान किया गया। 

अपलोड किए गए इन फिंगर प्रिंटस में से 25,400 फिंगर प्रिंट स्लिप नेफिस के रिकॉर्ड से मैच हो गई जिनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष-2024 में क्राइम सीन से तक़रीबन 2392 चांस प्रिंट(वारदात वाले स्थान से उठाए जाने वाले नमूने) उठाये गए जिनमें से 916 चांस प्रिंट का डेटा सफलतापूर्वक अपलोड करके उन्हें नेफिस पर वेरीफाई किया गया। नेफिस सिस्टम के बारे में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा 46 वर्कशॉप आयोजित की गई।

अब तक नेफिस सिस्टम की सहायता से 16 अज्ञात शवों की पहचान भी की है जिनका पिछले आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष-2024 में नेफिस सॉफ्टवेयर के माध्यम से 26 मामले सुलझाए गए जिनमें 6 मर्डर केस शामिल थे।

एफआईआर का डेटा सीसीटीएनएस पर किया जा रहा है अपलोड

प्रदेश के सभी पुलिस थानों को सीसीटीएनएस से जोड़ा जा चुका है। वर्तमान में  सीसीटीएनएस द्वारा ही एफआईआर लिखी जा रही है। इसी प्रकार, प्रदेश में नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 का स्कोर प्रगति डैशबोर्ड पर 100 प्रतिशत रहा है जिसका अभिप्राय है कि वर्तमान में प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर हैल्पलाइन नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावशाली कार्यवाही की जा रही है।

 

Tags: Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD