Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खेल नर्सरियों को और ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा ताकि हमारे खिलाड़ी ज्यादा पदक जी तें- गौरव गौतम

खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से होगी हाजिरी, पंचकूला से होगा शुभारंभ

Gaurav Gautam, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों का पावर हाऊस बन चुका है। हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में और अधिक पदक जीते इसलिए खिलाड़ियों को और ज्यादा खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खेल नर्सरियों और ज्यादा प्रभावी व सशक्त बनाया जाएगा। इसी कड़ी में खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी होगी और हाजिरी पूरी होने पर ही उन्हें  खुराक भत्ता दिया जाएगा। 

इससे पारदर्शिता रहेगी और ग्रांट का भी सही ढंग से योग्य खिलाड़ियों तक लाभ पहुंचेगा। फिलहाल पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम की नर्सरी के खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी शुरू करवाई जाएगी और इसमें सफलता मिलने पर प्रदेश के अन्य स्टेडियमों व खेल नर्सरी वाले स्कूलों में बायोमेट्रिक से खिलाड़ियों की हाजिरी शुरू की जाएगी। वे आज यहां सिविल सचिवालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों का इंश्योरेंस करवाया जाएगा, ताकि चोटिल होने पर वे ठीक से अपना इलाज करवा सकें और निरंतर अभ्यास कर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के स्टेडियमों व ब्लाक स्तर पर बनाए गए राजीव गांधी खेल स्टेडियमों को चकाचक बनाया जाएगा। 

खेल के मैदानों को दुरुस्त किया जाएगा और भवनों की मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से करवाया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग की इंजीनियरिंग विंग को मजबूत किया जाएगा। एसडीओ व जेई की भर्ती करवाई जाएगी, ताकि स्टेडियमों में बनने वाले मल्टीपर्पज हॉल व अन्य भवनों के निर्माण में देरी न आए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोनीपत में कुश्ती और पानीपत में बाक्सिंग की एक्सीलेंसी शुरू की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था रहेगी। 

इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत रहेगी।उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट का बढ़ावा देने के लिए यमुनानगर में बंदा सिंह बहादुर मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने निर्देश दिए कि खेल डायरेक्टर व डिप्टी डायरेक्टर जिलों में जाकर खेल स्टेडियमों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करें और उसी के हिसाब से वहां पर खेलों के उपकरण व अन्य संसाधनों की व्यवस्था करवाएं। 

इसके अलावा  खिलाड़ियों का अभ्यास करवाने में लापरवाही बरतने वाले खेल प्रशिक्षकों की भी सूची तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरी तैयारी करके वार्षिक खेल कैलेंडर बनाया जाए। जिस भी जिले में खेलों का आयोजन किया जाना है वहां पर एक महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी जाए, ताकि प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले  खिलाड़ियों को असुविधा न हो। 

बैठक में जानकारी दी गई कि 3 से 5 मार्च को पंचकूला में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1000 से 1500 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप विर्क, खेल निदेशक श्री संजीव वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD