Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब के विभिन्न जिलों से 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया

डीजीपी गौरव यादव द्वारा सीपीज़/एसएसपीज़ को भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Major Action Against Corruption: 52 Police Officials Dismissed Across Various Districts In Punjab As Per Directions Of Cm Bhagwant Singh Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत, जनसेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी पर जोर देते हुए, सभी जिलों के पुलिस कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (सीपीज़/एसएसपीज़) ने भ्रष्ट गतिविधियों, दुर्व्यवहार, आपराधिक गतिविधियों या लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया है। 

यह जानकारी बुधवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब, गौरव यादव ने दी।बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारियों में एक इंस्पेक्टर, पांच सहायक सब-इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और विभिन्न जिलों में तैनात 42 कांस्टेबल शामिल हैं।डीजीपी गौरव यादव, जो यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने कहा कि संबंधित जिलों और कमिश्नरेट के सीपीज़/एसएसपीज़ उन मामलों की पहचान कर रहे हैं, जिनमें पुलिस अधिकारी एफआईआर में वांछित हैं, गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी साक्ष्यों की गहराई से जांच कर रहे हैं और प्रत्येक मामले में उचित कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपना रहे हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में, फरीदकोट जिले के थादा सादिक के एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और दो कांस्टेबलों को जबरन वसूली में शामिल पाए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस नीति' की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, डीजीपी ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "पंजाब पुलिस में काली भेड़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

पंजाब पुलिस जल्द शुरू करेगी ई-एफआईआर सुविधा

पंजाब पुलिस के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी साझा करते हुए, डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस मोटर वाहन चोरी के लिए ई-एफआईआर सुविधा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या सांझ केंद्रों पर जाकर वाहन चोरी से संबंधित एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे।

डीजीपी ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य स्तर पर एक ई-पुलिस स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम राज्य सरकार के माध्यम से माननीय हाईकोर्ट से प्रत्येक जिले में ई-कोर्ट अधिसूचित करने का अनुरोध भी करेंगे।"उन्होंने बताया कि ई-एफआईआर प्रोजेक्ट का उद्देश्य जनता के पुलिस के साथ सीधे संपर्क को कम करना और तकनीक के माध्यम से नागरिक-अनुकूल सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भी पंजाब पुलिस ‘सांझ प्रोजेक्ट’ के तहत 43 पुलिस सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस ने इंडियन पुलिस फाउंडेशन के सहयोग से आंतरिक पुलिस सुधारों को लेकर एक प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिससे पंजाब ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह प्रोजेक्ट, जिसे पहले एसएएस नगर और रूपनगर में शुरू किया गया था, अब फतेहगढ़ साहिब और खन्ना सहित दो और जिलों में भी लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण पहल शिकायत/एफआईआर पंजीकरण को बेहतर बनाने, पुलिस की प्रतिक्रिया, व्यवहार और आचरण को सुधारने, परेशानी को कम करने, नागरिक सेवाओं को बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों का जिला-वार विवरण:

जिलावार बर्खास्त किए गए आरोपियों का डाटा

सी पी अमृतसर

सी पी जालंधर 2

सी पी लुधियाना 4

बटाला 2

बठिंडा 2

फतेहगढ़ साहिब 1

फाजिल्का 2

फरीदकोट3

फिरोजपुर 1

गुरदासपुर 1

होशियारपुर 4

जालंधर देहाती 2

कपूरथला 4

खन्ना 1

लुधियाना देहाती 3

मानसा 1

मलेरकोटला 1

पठानकोट 1

पटियाला 5

रूपनगर 1

श्री मुक्तसर साहिब 2

संगरूर 2

एस ए एस नगर 2

एसबीएस नगर 1

तरनतारन 2

 

Tags: GauravYadav , Anti Corruption Drive , Punjab Government , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Government of Punjab , Zero Tolerance Against Corruption

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD