Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भाषा-संस्कृति इंटरफेस पर आमंत्रित वार्ता का आयोजन किया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के संरक्षण में मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के मानद प्रोफेसर और हैदराबाद विश्वविद्यालय में अनुप्रयुक्त भाषा विज्ञान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. पंचानन मोहंती का एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। यह व्याख्यान 'भाषा और संस्कृति इंटरफेस' विषय पर आधारित था और विश्वविद्यालय के स्थापना सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला का पहला लेक्चर था।

अपने व्याख्यान में प्रोफेसर मोहंती ने बताया कि भाषा और संस्कृति आपस में जुड़ी होती हैं। वे मिलकर हमारी पहचान और परंपरा को प्रभावित करती हैं और एक-दूसरे को परिभाषित करती हैं। उन्होंने बताया कि भाषा सिर्फ संचार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह परंपराओं, पहचान और इतिहास को सहेजने वाली सांस्कृतिक धरोहर भी है।

प्रो. मोहंती ने भारत में विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि अंग्रेज़ी के बढ़ते प्रभाव के कारण कई क्षेत्रीय भाषाएँ तेजी से विलुप्त हो रही हैं। उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत में बोली जाने वाली भाषाओं के बीच की भाषाई समानताओं को उजागर करते हुए भारत की साझी सांस्कृतिक विरासत की ओर संकेत किया। 

व्याख्यान के अंत में प्रो. मोहंती ने साहित्य और काव्यशास्त्र को भाषा संरक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए भारत की स्वदेशी भाषाओं के संवर्धन एवं संरक्षण का आह्वान किया। इस अवसर पर पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत में अंग्रेजी विभाग से प्रो. शाहिला जफर ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डीन छात्र कल्याण प्रो. संजीव ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD