Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

द्रौपदी मुर्मू ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की मेजबानी की

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करता है

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani, Qatar Amir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (18 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। उन्होंने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। भारत की दूसरी राजकीय यात्रा पर महामहिम अल थानी का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने इतिहास से जुड़े हैं। 

कतर भारत के साथ पश्चिम एशिया के वाणिज्य संबंधों का अभिन्न अंग रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और कतर के बीच बहुआयामी जुड़ाव और सहयोग गहरी सहजता और समय-परीक्षणित सद्भावना द्वारा चिह्नित है। दोनों देश व्यापार, निवेश, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और ऊर्जा के क्षेत्र में विश्वसनीय भागीदार हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्ट-अप के क्षेत्रों में अपने सहयोग को व्यापक बनाने के लिए दोनों देशों की संबंधित शक्तियों का भी लाभ उठाना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों को न केवल हमारे लोगों बल्कि दुनिया के सभी लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत-कतर संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने से और भी करीबी जुड़ाव की रूपरेखा तैयार होगी।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani , Qatar Amir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD