Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजिलेंस ब्यूरो के नए मुखी नागेश्वर राव ने पद संभाला

भ्रष्टाचार के प्रति कोई लापरवाही न करने का संकल्प

G. Nageswara Rao,IPS Officer,Indian Police Service,IPS,Vigilance Bureau,Additional Director General of Police,ADGP,Punjab Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

अतिरिक्त निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (ए डी जी पी) श्री जी. नागेश्वर राव, आईपीएस, ने आज एस.ए.एस. नगर के विजिलेंस ब्यूरो भवन में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक के रूप में पद संभाला। इस मौके पर मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री राव ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति कोई लापरवाही न बरतने की नीति को सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी तरीके से लागू किया जाएगा।

ब्यूरो के प्रशासन में दक्षता और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए नव-नियुक्त विजिलेंस ब्यूरो प्रमुख ने कहा कि सभी प्रकार के भ्रष्टाचार मामलों और विजिलेंस जांचों को पेशेवर तरीके से तेजी और गहराई से निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिश्वतखोर आरोपियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए अदालतों में चल रहे सभी मामलों की सबूतों सहित कड़ी पैरवी की जाएगी। 

उन्होंने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन में चौकस रहने, अधिक सक्रिय होने और भ्रष्टाचार मामलों में किसी प्रकार का समझौता न करने के लिए भी प्रेरित किया। कड़ी चेतावनी जारी करते हुए श्री राव ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को यदि किसी भ्रष्ट कार्य में शामिल पाया गया तो उसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। 

भ्रष्टाचार के अंत के लिए आम जनता की भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक हों और इसे मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन नंबर पर या ईमेल के जरिए रिपोर्ट करने में सक्रिय रूप से सहयोग करें ताकि पारदर्शी और अधिक जवाबदेह प्रणाली में बेहतर योगदान दिया जा सके।

विजिलेंस गतिविधियों की मौजूदा स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए श्री राव ने 19 फरवरी को एस.ए.एस. नगर में ब्यूरो के मुख्य कार्यालय में विजिलेंस ब्यूरो के सभी एस.एस.पीज़ की एक बैठक बुलाई है, ताकि सभी लंबित मामलों और विजिलेंस जांचों की समीक्षा की जा सके।

 

Tags: G. Nageswara Rao , IPS Officer , Indian Police Service , IPS , Vigilance Bureau , Additional Director General of Police , ADGP , Punjab Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD