Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब के डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में सहयोगी अवसरों की पहचान

मुराह प्रजनन परीक्षण परियोजना की सफलता देखने के लिए 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा पटियाला जिले का दौरा

Rahul Bhandari, Principal Secretary Punjab Animal Husbandry Department, Chandigarh, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी से मुलाकात की, जिसके दौरान पशुपालन क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की गई और पशु प्रजनन और डेयरी प्रणाली में लगे छोटे किसानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में एम.पी.आई. से प्रोफेसर गैरी उडी, मैसी विश्वविद्यालय से प्रो. निकोलस लोपेज़ और टी.आर.जी./ए.बी.एस. से डॉ. डेविड हेमें, एन.डी.डी.बी. से डॉ. आर.ओ. गुप्ता शामिल थे।

श्री राहुल भंडारी ने प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रीय डेयरी योजना-1 के तहत चल रही पहलों के बारे में जानकारी दी, जो जुलाई 2013 में शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पशुओं और मवेशियों की आबादी में आनुवंशिक क्षमता को बेहतर बनाने पर केंद्रित है, जो वंश परीक्षण, आनुवंशिक मूल्यांकन और चयनित प्रजनन के माध्यम से किया जा रहा है।

परियोजना के मुख्य उद्देश्यों में वीर्य स्टेशन के लिए उच्च आनुवंशिक क्षमता (एच.जी.एम.) वाले बैल पैदा करने की प्रक्रिया, युवा बैल, बूल डेम्स और बूल सायरों के आनुवंशिक मूल्यांकन के लिए एक मजबूत प्रणाली स्थापित करना और पशुओं तथा मवेशियों की आबादी में दूध, वसा, सी.एन.एफ. और प्रोटीन उत्पादन में स्थिर आनुवंशिक प्रगति प्राप्त करना शामिल है। श्री भंडारी ने कहा कि इस समय यह परियोजना पंजाब के तीन जिलों पटियाला, संगरूर और बरनाला सहित 160 संस्थाओं में लागू की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं, जिनमें 4,50,000 से अधिक कृत्रिम गर्भाधान (ए.आई.), 50,000 मादा बकरियों की पंजीकरण, 2,20,000 पशुओं के शारीरिक माप, 6,000 बकरियों की दूध रिकॉर्डिंग और उनके नस्लों का वर्गीकरण और 650 एच.जी.एम. नर बकरियों की खरीद शामिल है। उन्होंने सूबे में दूध उत्पादन और उसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले संतान की खरीद की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन अभ्यासों पर विस्तृत विचार-विमर्श में भी भाग लिया और स्थानीय किसानों से बातचीत करने और मुराह प्रजनन परीक्षण (पी.टी.) परियोजना की सफलता को देखने के लिए पटियाला जिले के परियोजना गांवों, जिनमें चासवाल, साहोली और लोट शामिल हैं, का दौरा किया। पंजाब के पशुपालन निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने प्रदेश में परियोजना के कामकाज और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा परियोजना समन्वयक डॉ. अमित खुराना और डॉ. आर.पी.एस. बाली भी शामिल हुए।

 

Tags: Rahul Bhandari , Principal Secretary Punjab Animal Husbandry Department , Chandigarh , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD