Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएस अधिकारी जी. नागेश्वर राव को पंजाब सतर्कता ब्यूरो का मुख्य निदेशक नियुक्त किया गया

G. Nageswara Rao, IPS Officer, Indian Police Service, IPS, Vigilance Bureau, Additional Director General of Police, ADGP, Punjab Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) अधिकारी श्री जी. नागेश्वर राव को विजिलेंस ब्यूरो का मुख्य निदेशक नियुक्त किया है। श्री राव वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) प्रोवीजनिंग, पंजाब के रूप में सेवाएँ दे रहे थे।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, श्री राव 1993 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी और विशेष पुलिस महानिदेशक श्री वरिंदर कुमार का स्थान लेंगे। श्री वरिंदर कुमार को विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक के पद से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें आगे की ड्यूटी के लिए पुलिस महानिदेशक, पंजाब को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि श्री जी. नागेश्वर राव ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें विशेष प्रधान सचिव, गृह मामले एवं न्याय विभाग, पंजाब, निदेशक, सतर्कता ब्यूरो, पंजाब, तथा डीआईजी/एचओबी, सीबीआई, एसीबी, विशाखापत्तनम, तथा डीआईजी/एचओबी, सीबीआई, एसीबी, चेन्नई आदि शामिल हैं। 

सिविल इंजीनियरिंग स्नातक श्री राव को कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2004 में, उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक सिवपोल (सी आई वी पी ओ एल ) अधिकारी के रूप में सेवा दी, जिसके लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में प्रतिनियुक्ति के दौरान, उन्हें 2011 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्राप्त हुआ। इसके अलावा, 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया।

 

Tags: G. Nageswara Rao , IPS Officer , Indian Police Service , IPS , Vigilance Bureau , Additional Director General of Police , ADGP , Punjab Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD