Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब एजीटीएफ और बठिंडा पुलिस ने बठिंडा हत्या मामले से जुड़ी क्रॉस-एफआईआर में दो लोगों को गिरफ्तार किया

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda, Murder Case, Bathinda Murder Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

संसनीखेज बठिंडा हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के दो साथियों को क्रॉस-एफआईआर में गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। 

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लखविंदर सिंह गिल, निवासी गांव बुरज, बठिंडा और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लो, निवासी गांव भाई रूपा के तौर पर हुई है।

यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा गुरप्रीत सेखों गैंग के चार साथियों को ओवरसीअर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने और उनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और छह कारतूस बरामद करने के दो दिन बाद की गई। 

जानकारी के अनुसार बठिंडा के भाई रूपा के ओवरसीअर सिंह, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था, को इस साल 5 फरवरी को सुबह 4 बजे करीब व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उनके पैतृक गांव में उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि पिछले और आगे के संबंधों का पता लगाया जा सके। अधिक जानकारी साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की भूमिका सामने आई और पुलिस टीमों ने उन्हें बठिंडा के गांव भाई रूपा से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लखविंदर गिल और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लो मृतक ओवरसीअर सिंह के साथी थे और उन्होंने दूसरी पक्ष पर गोलियां चलाई थीं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को क्रॉस-एफआईआर केस में गिरफ्तार किया गया है।

जिक्रयोग्य है कि इस संबंधी थाना फूल, बठिंडा में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 351(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 तहत एफआईआर नंबर 11, दिनांक 05.02.25 दर्ज की गई थी और क्रॉस-एफआईआर के हिस्से के रूप में बीएनएस की धारा 109 जोड़ी गई थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda , Murder Case , Bathinda Murder Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD