Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गगल हवाई अड्डे के आसपास मार्केटिंग परिसर बनाने का प्लान : हेमराज बैरवा

विस्तारीकरण की जद में आ रहे लोगो के हितों का रखा जा रहा ध्यान

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh,DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के आसपास मार्केटिंग परिसर बनाने का प्लान तैयार किया गया, इस के लिए भूमि भी चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दुकानदारों को पुनर्वासित किया जा सके। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हवाई अड्डे के बाहर चारों तरफ 12-12 मीटर रोड बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है इस के लिए भी एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे की  विस्तारीकरण प्रक्रिया को अब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप तैयार किया गया था कि कम से कम लोग विस्थापित हों। उन्होंने कहा कि विस्तारीकरण की जद में आ रहे लोगो का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके हितों की रक्षा के साथ उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी। 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने एसडीएम कांगड़ा तथा एसडीएम शाहपुर को पात्र लोगों को नियमों के तहत मुआवजा राशि देने तथा पुनर्वास प्लान पर फोक्स करने के लिए भी कहा गया है ताकि किसी को भी असुविधा नहीं हो। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विकास खंड अधिकारी को हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में आने वाली पंचायत की संपत्तियों इत्यादि का रिकार्ड भी तैयार करने के लिए कहा गया है इसके साथ कूहलों तथा रास्तों का रिकार्ड भी बनाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। 

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। 

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू, एसडीएम कांगड़ा इंशात जस्वाल, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक पर्यटन विभाग विनय धीमान सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD