Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पारस हेल्थ पंचकूला ने कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 16 Feb 2025

Last updated on: Feb 16, 2025, 00:00 IST

पारस हेल्थ पंचकूला ने अपने कैंसर जागरूकता अभियान "उम्मीद के सितारे" के तहत एक विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जहां उन्हें मुफ्त परामर्श, मैमोग्राफी, रियायती पीएसए टेस्ट और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचों की सुविधा दी गई। यह पहल कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए की गई, जिससे समय रहते मरीजों का इलाज संभव हो सके। 

इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर, श्री राकेश कुमार आर्य (आईपीएस) ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया।शिविर में डॉ. राजन साहू (एसोसिएट डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. चित्रेश अग्रवाल (सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने कैंसर की जल्दी पहचान और बचाव के उपायों पर चर्चा की।

भारत में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से फैल रहे हैं, जबकि धूम्रपान और तंबाकू सेवन के कारण पुरुषों और महिलाओं में ओरल व फेफड़ों के कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं। अफसोस की बात यह है कि सामाजिक डर और जानकारी के अभाव में मरीज देर से डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, जिससे इलाज कठिन हो जाता है। समय पर जांच और जागरूकता से ही इस खतरे को रोका जा सकता है।

डॉ. राजन साहू ने कहा कि स्तन कैंसर की जल्दी पहचान के लिए स्वयं परीक्षण, नियमित मैमोग्राफी और समय पर इलाज जरूरी है। महिलाएं जागरूक होकर कैंसर की जांच को प्राथमिकता दें। डॉ. चित्रेश अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान के कारण ओरल और फेफड़ों का कैंसर बढ़ रहा है। समय पर जांच से कैंसर का इलाज सरल हो सकता है। इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक झलक कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की कहानियां रहीं, जिन्होंने अपने संघर्ष और उम्मीद की यात्रा साझा की।

डॉ. पंकज मित्तल फैसिलिटी डायरेक्टर, पारस हेल्थ, पंचकूला ने कहा कि हम कैंसर उपचार के लिए मेडिकल, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हर मरीज को बेहतरीन इलाज देना है।

अंत में, डॉ. गौरव बिंदल यूनिट हेड, एडमिनिस्ट्रेशन, पारस हेल्थ पंचकूला ने सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य  कर्मियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।  

यह आयोजन पारस हेल्थ की कैंसर जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सही जानकारी और समय पर जांच से कैंसर को हराया जा सकता है। इसलिए, सभी नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और नियमित जांच कराएं।

 

Tags: Health , Paras Health , Panchkula , Cancer , Paras Health Panchkula , Dr. Rajan Sahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD