Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एसएसपी दीपक पारीक ने एयरपोर्ट रोड पर आधुनिक बीट बॉक्स का शुभारंभ किया

छत लाइट, एयरपोर्ट चौक और जीरकपुर में भी आने वाले दिनों में ऐसे बीट बॉक्स होंगे

SSP Deepak Pareek, Punjab Police, Police, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Deepak Pareek
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

पारंपरिक बीट बॉक्स को आधुनिक बीट बॉक्स में बदलने के अपने प्रयास में एसएसपी दीपक पारीक ने शनिवार को एयरपोर्ट रोड पर एसपी (मुख्यालय) हरिंदर सिंह मान और डीएसपी (यातायात) करनैल सिंह की मौजूदगी में आधुनिक पुलिस बीट बॉक्स का शुभारंभ किया। 

उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इन बीट बॉक्स को सीसीटीवी कैमरे और फ्लैशिंग लाइट जैसे अपडेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नया रूप देना और पुलिसिंग तक पहुंच को आसान बनाना है। इसके अलावा ये बीट बॉक्स ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए भी फायदेमंद होंगे।

उन्होंने कहा कि बीट बॉक्स जल्द ही रनिंग एलईडी से भी लैस होंगे। एसएसपी पारीक ने आगे कहा कि यह आज स्थापित किया गया दूसरा आधुनिक बीट बॉक्स है, इससे पहले माजरी में पहले बीट बॉक्स का उद्घाटन कुछ दिन पहले रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने किया था। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्त लाइट्स, एयरपोर्ट चौक और जीरकपुर में भी नए लुक के साथ ऐसे आधुनिक बीट बॉक्स लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन बीट बॉक्स में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे दुर्घटना के मामलों को संभालने के अलावा यातायात उल्लंघन की जांच करने और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे मोहाली में जिले में पुलिस निगरानी बढ़ाने के लिए ऐसे बूथ होंगे।

 

Tags: SSP Deepak Pareek , Punjab Police , Police , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Deepak Pareek

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD