Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

हर भारतीय को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा

देश के 200 जिला स्तरीय अस्पतालों में इसी वर्ष स्थापित होंगे कैंसर डे केयर सेंटर

Jagat Prakash Nadda, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, J.P. Nadda, Jhajjar, Pradhan Mantri Jan Arogya Ayushman Bharat Yojana, National Cancer Institute Badhsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने कहा कि हर भारतीय तक विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और डॉक्टर्स व  वैज्ञानिकों की मेहनत से इस दिशा में काफी हद तक सफल भी हुए हैं। पहले कैंसर जैसे इलाज के लिए घर और जमीन बिक जाती थी। अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना और कैंसर की दवाइयों के सस्ती होने से सभी कैंसर पीड़ित अपना इलाज करवा पा रहे हैं।

श्री जे पी नड्डा राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, बाढसा झज्जर में कैंसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। सेमिनार से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एनसीआई में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, रेडियो न्यूक्लिड थेरेपी वार्ड और निःशुल्क जेनेरिक औषधालय जनता को समर्पित किए। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में मौजूद सुविधाओं का जायजा भी लिया।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1998 से पहले देश में केवल एक एम्स था। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने 16 और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अभी तक  22 एम्स बनाएं हैं। मेडिकल के क्षेत्र में मानवतावादी सोच के साथ अनुसंधान और नवाचार को फोकस किया गया है। सरकार लोक हित में नीति बना रही है। 

डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और वैज्ञानिक मेहनत कर रहे हैं। अब कैंसर के इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि छः साल पहले शुरू किया गया यह राष्ट्रीय कैंसर संस्थान आज वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा देश के 200 जिलों में कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू करने जा रहे हैं और तीन वर्षों में देश के हर जिले में यह सुविधा होगी।  

सेमिनार के दौरान केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सा के क्षेत्र में समाज सेवा कर कर रहे नागरिकों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़, एम्स के निदेशक डॉ एन श्रीनिवासन, डीन एकेडमिक डॉ के के वर्मा, स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव जयदीप मिश्रा, देशभर के कैंसर विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और स्कॉलर मौजूद रहे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , J.P. Nadda , Jhajjar , Pradhan Mantri Jan Arogya Ayushman Bharat Yojana , National Cancer Institute Badhsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD