Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा विधानसभा सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विधायको का किया ज्ञानवर्धन

केंद्रीय मंत्री ने विधायको के साथ किए अपने अनुभव सांझा

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Harvinder Kalyan, Parliamentary Research and Training Institute for Democracies, PRIDE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से हरियाणा विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन आज विधायी कार्यो पर विभिन्न वक्ताओं ने विधायको का ज्ञानवर्धन किया। जिसमें केंद्रीय आवास एवं उर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकर भाई चौधरी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, लोकसभा के पूर्व सदस्य डॉ सत्यपाल सिंह और राज्य सभा सचिवालय से अतिरिक्त व सयुक्त सचिव स्तर के अधिकारयों ने अपने-अपनें विचार रखें।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने प्रबोधन कार्यक्रम में आए वक्ताओं का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिंह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।केंद्रीय आवास एवं उर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने विधायी प्रक्रियों में मंत्रियों की भूमिका विषय पर बोलते हुए अपने साढ़े 9 वर्ष के बतौर मुख्यमंत्री और अब तक 250 दिनों के कंद्रीय मंत्री के रूप में अपने अनुभव विधानसभा सदस्यों के साथ सांझा किए। श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें हरियाणा प्रदेश की 13वीं व 14वीं विधानसभा में सदस्य के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करने का सौभग्य मिला है।

उन्होंने बताया कि एक बेहतर मंत्री बनने के लिए एक सदस्य को विधायी प्रक्रिया, नियमों और कानूनों के साथ-साथ अपने विभागों के अलावा दूसरे विभागों के महत्वपूर्ण विषयों की भी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। ताकि वें विधानसभा सत्रों के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों का पूरी जानकारी के साथ उतर दे सके।

उन्होंने कहा कि कई बार परिस्थियों अनुसार विधानसभा के माध्यम से नए कानून बनाने की आवश्यकता होती है और कानून में संशोधन भी करना पड सकता है। एसे में एक मंत्री को सम्बंधित कानून के ड्राफट का गहनता से अध्ययन करना चाहिए, ताकि उसके उदेश्यों से भलीभांति परिचित हो सकें। श्री मनोहर लाल ने साधारण बिल व मनी बिल के बारे में भी विधायको को विस्तार से जानकारी दी।

*विधानसभा सवांद करने का एक मंच है न कि वाद-विवाद का - शंकर भाई चौधरी*

इससे पूर्व गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकर भाई चौधरी ने विधायी अनुभव विषय पर अपने अनुभव को सांझा करते हुए कहा कि विधानसभा सवांद करने का एक मंच है न कि वाद-विवाद करने का। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदस्य सदन की मर्यादा में रहते हुए अपनी बात रखें और साथ ही अन्य सदस्यों को भी धैर्य के साथ सुनें। 

उन्होंने कहा कि विधायकों को तथ्यों के आधार पर अपना मजबूत पक्ष रखना चाहिए। क्योकि तथ्यों के आधार पर रखी हुई बात का अधिक प्रभाव होता है। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग से विधायको को अपने आपको तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘नेवा‘ लागू करने में विधानसभा ने अग्रणीया भूमिका निभाई है।

शंकर भाई चौधरी ने हरियाणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा अदभुत है हरियाणा कृषि की भूमि है। हरियाणा की पावन धरा से भगवान श्री कृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को कर्म और शांति का दिव्य संदेश दिया है। हरियाणा के खिलाडियों व जवानो पर हमें गर्व है। हरियाणा के खिलाड़ी प्रदेश का नाम देश व विदेश में रोशन कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की 5वें सबसे बडी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। देश में सवैधानिक संस्थाओं का सरक्षण और संर्वधन किया है। सविधान का मान-सम्मान करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। जितना अधिक हम सवैधानिक संस्थाओं को सम्मान देंगे उतना ही हमारा देश प्रगति करेगा।

*प्रबोधन कार्यक्रम से नए चुन कर आए सदस्यों को होगा विशेष लाभ - कुलदीप सिंह पठानिया*

इस दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने विधायी अनुभव विषय पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा द्वारा विधायको के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन एक अच्छी पहल है जिससे विशेषकर नए चुन कर आए सदस्यों को विधायी कार्यो को बेहतर ढंग से करने में सहायता मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि सदस्यों को समय निकालकर तकनीक के माध्यम से जानकारी जुटाने के साथ-साथ सदैव नए नियमों और कानूनों से परिचित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायी कार्यो में विधानसभा की विभिन्न समितियों का विशेष महत्व है इसलिए विधायक इन समितियों में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके अलावा, सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में उठाना चाहिए ताकि उनका समाधान करवाकर वें लोगों की आशाओं व अकांक्षाओं पर खरा उतर सकें।

इस अवसर पर लोकसभा के पूर्व सदस्य डॉ सत्यपाल सिंह व राज्य सभा सचिवालय के सयुक्त सचिव डॉ राघब प्रसाद दास ने भारत में विधायी और वित्तीय कार्य विषय पर, लोक सभा सचिवालय के पूर्व सयुक्त सचिव श्री रविंद्र गरीमेला ने संसदीय विशेषाधिकार और भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ सत्य प्रकाश ने नेवा पर उपस्थित सदस्यों का ज्ञानवर्धन किया।

सत्र के उपरांत सता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से जहां विधायी कार्यो को बेहतर ढग से करने की जानकारी मिलती है वही विभिन्न वक्ताओं के माध्यम से विधायको की शंकाओं का समाधान भी होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी जारी रहना चाहिए।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Harvinder Kalyan , Parliamentary Research and Training Institute for Democracies , PRIDE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD