Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

लाहौल-स्पीति में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर आतमा गवर्निंग बॉडी बैठक

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) की गर्वनिंग बॉडी की तृतीय तिमाही बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आतमा कृषि विभाग का अभिन्न अंग है और विषम परिस्थितियों के बावजूद किसानों के उत्थान व कृषि प्रसार की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। 

उन्होंने बताया कि आतमा परियोजना के द्वारा जिला के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्सिाहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के अनेक फायदे हैं इसमंे कृषि लागत कम है और जमीन पर रसायनों का दुषप्रभाव कम होता है उत्पादांे की पौष्टिकता भी अच्छी होती है और उपभोक्ताओं को रसायन मुक्त उत्पाद प्राप्त होने सहित  र्प्यावरण सरंक्षण को भी बल मिलता है। 

उन्होंने बताया कि जिला में इस वर्ष प्रत्येक पंचायत से 12 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया और 540 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित करने सहित अभी तक जिला के 1385 किसानों को प्रमाणित किया जा चुका है तथा जिला की 285.9 हैैक्टर भूमि को प्राकृतिक खेती के अर्न्तगत लाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कृषि प्रसार के लिए 65 लाख 48 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत लाहौल ब्लाक के लिए 40 लाख और स्पीति ब्लाक के लिए 20 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर चालू वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये सहित आतमा जिला लाहौल स्पीति द्वारा लगभग 100 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। बैठक में पिछले वर्ष में निर्धारित किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति की पर चर्चा की गई, जिस पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया और आगामी वित वर्ष 2025-26 के लिए जिला में आतमा परियोजना के तहत कृषि के प्रचार प्रसार व किसानों के प्रशिक्षण भ्रमण, फसल प्रदर्शन व फार्म स्कूल, कृषि उपकरणों पर उपदान सहित अन्य मदों के लिए 103 लाख रुपये का एक्शन प्लान पारित किया गया, जिसे विभाग द्वारा राज्य परियोजना निदेशक, शिमला को भेजा जाएगा। 

उपायुक्त ने विभाग को निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती के तहत उत्पादित विभिन्न कृषि उत्पादों की विक्री उपायुक्त कार्यालय परिसर में भी करें ताकि लोगों को अच्छे मूल्य पर रसायन मुक्त कृषि उत्पाद प्राप्त हों सके और किसानों को अपने उत्पाद के मार्किट भी प्राप्त हो सकें। आतमा परियोजना की परियोजना उपनिदेशक वर्षा गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपना रहे किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है और चालू वित्त वर्ष में प्राकृतिक खेती के घटक बनाने के लिए 105 किसानों को 204 प्लास्टिक के ड्रमों व प्राकृतिक खेती का प्रमुख आधार देशी गाय की खरीद पर 11 किसानों को प्रति किसान 25 हजार अनुदान, 309 किसानों को साइकिल हल खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया गया। 

उन्होंने बताया कि खेती की विभिन्न नई तकनीकों से अवगत करवाने के लिए 14 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये गए जिनमें 277 किसानों ने भाग लिया और 50 किसानों को भ्रमण पर ले जाया गया। उपायुक्त ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को भ्रमण पर ले जाते समय महिला किसानों को भी वरियता दें तथा भ्रमण के दौरान किसानों ने क्या-क्या सीखा इसकी जानकारी प्राप्त कर एक विस्तृत रिर्पोट अगली बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनिल सहगल, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा व कृषि विभाग के अधिकारी व प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान राम लाल, तेंनजिन उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD