Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

इंदौरा क्षेत्र में चीनी मिल स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी : हेमराज बैरवा

कृषि विभाग तथा एसडीएम इंदौरा को रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh,DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार इंदौरा क्षेत्र में शूगर मिल स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिल सके और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके। इस बाबत शुक्रवार उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। 

उपायुक्त ने कृषि विभाग तथा एसडीएम को सभी बिंदुओं वित्तीय प्रावधानों, गन्ना उत्पादन के जमीन की उपलब्धता सहित तकनीकी संसाधनों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इंदौरा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन के लिए बेहतर जलवायु तथा तापमान रहता है।

कई जगहों पर भूमि भी बंजर तथा किसानों को गन्ना उत्पादन की तरफ से प्रेरित करने के लिए कृषि विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही शूगर मिल के लिए गन्ना उत्पादन एवं बीज की बेहतर किस्मों की संभावनाओं पर भी आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि शूगर मिल स्थापित करने के लिए इंदौरा क्षेत्र में कृषि विभाग के पास जमीन भी उपलब्ध है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इंदौरा क्षेत्र में अभी तक 719 हेक्टेयर में गन्ने की खेती की जा रही है लेकिन किसानों को  गन्ना लेकर पड़ोसी राज्यों की चीनी मिल में जाना पड़ता है। अपने ही प्रदेश में चीनी मिल शुरु होने से किसानों को गन्ना बेचने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहाँ के अधिकांश किसान मुकेरियन सुगर मिल, होशियारपुर, पंजाब या जम्मू की तरफ का रूख करना पड़ता है। 

इस स्थिति को देखते हुए सरकार के निर्देशों के मुताबिक कांगड़ा जिला के इंदौरा में चीनी मिल स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों को सहुलियत देने और चीनी कारोबार को बढावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्द है। इस अवसर शूगर मिल के उत्पादन को लेकर विशेषज्ञों के साथ वर्चुअल माध्यम से विस्तार से चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार सहित उद्योग विभाग, कृषि विभाग, बागबानी विभाग तथा सहकारिता विभाग से अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD