Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार

 

कविन्द्र गुप्ता ने अखिल भारतीय कलाकार संघ के वार्षिक समापन समारोह की अध्यक्षता की

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 18:34 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज यहां कालीबाड़ी मन्दिर के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कलाकार संघ के 71वें वार्षिक समारोह एवं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारतीय कला, संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता के संवर्धन में अखिल भारतीय कलाकार संघ के सात दशकों से अधिक समय से दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि यह संस्था देश के कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रही है तथा रंगमंच, नृत्य, संगीत और अन्य प्रदर्शन कलाओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्यपाल ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, संवेदनशीलता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का एक प्रभावशाली माध्यम भी है। 

उन्होंने कहा कि कलाकार संस्कृति के परिचायक होते हैं और समाज के निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। कविन्द्र गुप्ता ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, रंगमंच को बढ़ावा देने तथा उभरते कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए अखिल भारतीय कलाकार संघ के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर शिमला के साथ अखिल भारतीय कलाकार संघ के पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्था राज्य की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग बन चुकी है। 

देश के विभिन्न भागों से कलाकार पीढ़ियों से शिमला आते रहे हैं। वे यहां न केवल अपनी प्रस्तुतियां देते हैं, बल्कि रचनात्मकता, उत्कृष्टता और भाईचारे की इस जीवंत सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा भी बनते हैं। समारोह में देश के 18 राज्यों से आए 800 से अधिक कलाकारों ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सतीश वर्मा और दिनेश खन्ना को कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलराज साहनी पुरस्कार से सम्मानित किया। इससे पूर्व, राज्यपाल ने कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कलाकार संघ के अध्यक्ष रोहिताश गौढ़ तथा उपाध्यक्ष रेखा गौढ़ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD