Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समुद्री संबंधों को मजबूत करने के लिए आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा कंबोडिया पहुंचे

Military, Navy, Indian Navy, INS Sujata, ICGS Veera, Sihanoukville Port, Cambodia, Royal Cambodian Navy, RCN
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कंबोडिया , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा से युक्त प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज दक्षिण पूर्व एशिया में स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 14 फरवरी 2025 को कंबोडिया के सिहानोकविले बंदरगाह पर पहुंचे। 

कंबोडिया की समुद्री एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 14 से 17 फरवरी 2025 तक बंदरगाह पर रहने के दौरान, जहाज भारतीय नौसेना और रॉयल कंबोडियन नेवी (आरसीएन) के बीच सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों में शामिल होंगे। 

इस यात्रा में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस ट्रेनिंग यात्राएं, सामाजिक संपर्क, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और आरसीएन के साथ पीएएसएसईएक्स शामिल हैं। इस यात्रा में रॉयल कंबोडियन सेना को एक छोटे हथियार सिम्युलेटर को औपचारिक रूप से सौंपना भी शामिल है।

रक्षा भागीदारी और क्षमता निर्माण भारत-कंबोडिया के सौहार्दपूर्ण संबंधों का एक अभिन्न अंग है और स्क्वाड्रन की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को और मजबूत करना है। इससे पहले फरवरी 2024 में, कंबोडियाई नौसेना ने विशाखापत्तनम में एक्स-मिलन 24 में भाग लिया था। 

हालही की यात्राएं भारत-कंबोडिया संबंधों को बढ़ाने और भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति के एक हिस्से के रूप में समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डालती हैं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , INS Sujata , ICGS Veera , Sihanoukville Port , Cambodia , Royal Cambodian Navy , RCN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD